
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। न्यायमूर्ति नवनीत कुमार पाण्डेय, माननीय न्यायाधीश उच्च न्यायालय पटना सह निरीक्षी न्यायाधीश समस्तीपुर न्यायमंडल नवनीत कुमार पांडे ने शुक्रवार को समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय व व्यवहार न्यायालय के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री पाण्डेय पास्को कोर्ट में अधिवक्ताओं के बीच जाकर बैठ गए और न्यायालय के कार्य का निरीक्षण किया।



निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, रोसड़ा में 12 पी.ओ. क्वार्टर निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद राय, सचिव अरुण कुमार, कार्यपालक अभियंता शशांक शेखर, एस.डी.ओ. मो० जिशान दानिश, एवं एस.डी.ओ. दीपक कुमार उपस्थित थे।



कार्यक्रम का सफल संपादन जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मनीष कृष्ण, सिस्टम ऑफिसर वाजिद अली, नेटवर्क इंजीनियर अम्बरीश आनंद, एवं सिस्टम सहायक कुणाल कुमार झा ने किया।



न्यायालय निरीक्षण के बाद श्री पांडे ने समस्तीपुर मंडल कारा का निरीक्षण किया। जहां मंडल कारा की ओर से काराधीक्षक ने पुष्प गुच्छ आदि से उनका अभिनंदन किया। इस क्रम में आशा सेवा संस्थान की ओर से मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षक सौम्या सुमन ने माननीय न्यायाधीश श्री पाण्डे को मिथिला पेंटिंग से सजा उपहार भेंट किया।

इसके पूर्व जिला वकील संघ समस्तीपुर के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद राय, सचिव अरुण कुमार, पूर्व अध्यक्ष किरण सिंह, पूर्व सचिव विमल किशोर राय ने, मिथिला की परंपरा के अनुसार श्री पाण्डेय का पाग, चादर, पुष्पगुच्छ आदि से अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री पाण्डे ने बार और बेंच के तालमेल और कार्यों की सराहना की।

मौके पर अधिवक्ता राम आशीष राय, परमेश्वर प्रसाद सिंह, पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह, अरुण कुमार चौधरी, अविनाश कुमार, स्वर्ण लता कुमारी, भारतेंदु पाठक, मनोज महतो, अभिषेक वर्मा, शिवराम चौधरी, अमर पाठक, राकेश कुमार चौधरी, अजय कुमार सिंह, अजय कुमार, कुमार रवि शंकर, ठाकुर विक्रम सिंह, आदि मौजूद थे।