ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। अगले 24-48 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बुंदा बूंदी और उसके बाद मौसम साफ तथा मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी अगामी 25 मार्च, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार



पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज वाले बादल छाये रह सकते हैं। अगले 24-48 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बुंदा बूंदी हो सकती है। उसके बाद मौसम साफ तथा मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है।



इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।



पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4 से 9 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। 23 मार्च को तेज हवा के साथ पुरवा हवा चलने की सम्भावना है।



सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 78 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।

