
ओईनी न्यूजनेटवर्क।
समस्तीपुर । यह ’होली मिशन हाई स्कूल के ’प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन’ को ’13वें ‘वर्ल्ड लीडर्स समिट, यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड’ लंदन’ द्वारा ’‘डायरेक्टर ऑफ द ईयर फॉर एक्सीलेंस इन स्कूल डेवलपमेंट’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



इस अवसर पर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि ’विट जेडलिका (प्रेसिडेंट ऑफ लिवर लैंड) ने स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र आदि प्रदान किया। इस कार्यक्रम में ’वीरेंद्र शर्मा (पूर्व सांसद, यू.के.), डॉ. रूबी ढल्ला (पी.एम. कैंडिडेट, कनाडा), भगवान जी चैहान (पूर्व मेयर, ब्रेंट)’ सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित थे।



इस अवसर पर, ’विज्ञान, कला एवं सामाजिक विज्ञान’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अन्य विशिष्ट लोगों को भी सम्मानित किया गया।




बताते चलें कि ’सन् 2011 से धर्मांश रंजन के नेतृत्व में’ होली मिशन हाई स्कूल ने ’गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन’ के क्षेत्र में उत्कृष्टता के कई नए मानक स्थापित किए हैं। श्री रंजन की दूरदर्शिता, सकारात्मक व उदारवादी दृष्टिकोण, और श्रमशील प्रयासों के कारण विद्यालय भारतीय संस्कृति, संस्कार के साथ-साथ आधुनिकतम तकनीक व आधारित शिक्षण पद्धतियों, छात्र-केंद्रित वातावरण और नैतिक मूल्यों’ को बढ़ावा देने वाला आदर्श संस्थान बन गया है।


आज यह विद्यालय न केवल ’समस्तीपुर बल्कि पूरे बिहार में शिक्षा, संस्कृति और अनुशासन की उत्कृष्टता का प्रतीक’ माना जाता है। इस सम्मान के मिलने से ’समस्त जिलेवासियों एवं होली मिशन परिवार में हर्ष की लहर है।’ सभी धर्मांश रंजन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

