Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पृथ्वी की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी : कादरी
  • गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बाल स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में
  • यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त
  • सावधान : पछुआ हवा और बढ़े तापमान के कारण दिखेगा हीट बेव का प्रकोप
  • हाजमा नै लई छई रुपैया.. आदि गीतों से रानी झा ने बांधा समां
  • लीन पीरियड में किसानों को लुभाने की कोशिश: सुधा डेयरी ने किया बम्पर लीन प्रोत्साहन योजना की घोषणा
  • छात्रों के सर्वांगीण विकास में प्रतियोगिताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : पदाधिकारी
  • जन संवाद : जनता दरबार में आए 11 मामले
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » सस्ती लोकप्रियता पसंद नेत्री हैं सांसद, उनके हास्यास्पद बयानों से जनता क्षुब्ध – अमित

सस्ती लोकप्रियता पसंद नेत्री हैं सांसद, उनके हास्यास्पद बयानों से जनता क्षुब्ध – अमित

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar21/03/2025Updated:21/03/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
माले नेता अमित कुमार

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । यह सांसद भी अन्य सांसदों की तरह निकली। फर्क सिर्फ यह रहा कि पुर्व के सांसद सदन में उंघते रहते थे। मगर ये आये दिन उटपटांग व हास्यास्पद ही सही मगर बयान देती रहती हैं। उक्त बातें भाकपा माले पूसा प्रखण्ड सचिव अमित कुमार ने शुक्रवार को संवाददाता से कही। वे पिछले दिनों सांसद शांभवी चौधरी द्वारा समस्तीपुर स्टेशन का नाम जननायक देशरत्न कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखने की मांग किए जाने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

माले नेता ने कहा कि ऐसा कर उन्होंने अपनी योग्यता का परिचय दिया है। जो यह बताता है कि इन्हें समस्तीपुर के बारे में कुछ नहीं पता है। माले नेता ने कहा कि उनको तो यह भी नहीं पता कि समस्तीपुर ने देश को क्या दिया है। यह वह धरती है जिसने एक मजदूर नेता को जार्ज फर्नांडीस बना दिया।

यहां के बाबू सत्यनारायण सिंह प्रिंस ऑफ पार्लियामेंट कहे जाते थे। शारदा सिन्हा की आवाज ने देश ही नही विदेश में भी लोगों को रिझाया। कविवर आरसी प्रसाद सिंह,  उदयनाचार्य, आदि भी इसी धरती समस्तीपुर के ही थे। इसके अलावा भी ऐसे कई उदाहरण हैं। ये कहती हैं समस्तीपुर को उन्होंने पहचान दिलाई। ऐसे में उनसे क्या उम्मीद की जाय।

विगत कुछ महीनो में उनकी गतिविधियों से यह लोग समझ गये कि यह भी सस्ती लोकप्रियता पाने वाली नेत्री है। श्री अमित ने कहा कि पढी-लिखी, समाजसेवा से राजनीति में आई युवा सांसद पा कर लोग बेहद उत्साहित थे। लोगों को उम्मीद थी कि ये वादे कम और काम अधिक करेंगी। मगर बहुत जल्दी लोगों का भ्रम दूर हो गया। जब उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि समस्तीपुर को लोग मेरे सांसद बनने के बाद जानने लगे हैं। ये भी भाजपा के रंग में रंगी दिख रही हैं। जिसे जनता की जरूरत से कोई मतलब ही नहीं होता। केवल लंबी लंबी हांकना जानते हैं।

कर्पूरी जी के नाम पर विश्वविद्यालय, जुट मिल का स्थाई समाधान, क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योग आदि कई मुद्दों पर वे सदन में मजबूती से आवाज उठा सकती थी। मगर ऐसा आज तक नहीं हुआ है।

दूसरे नेता के कार्य को अपनी उपलब्धि बता कर क्रेडिट लेने से ज्यादा कुछ करती नहीं दिख रहीं। क्षेत्र की जनता को उनके कथनी और करनी में अंतर दिखने से बेहद निराशा हुई है। वे खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण

18/04/2026

डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय

18/04/2026

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?