
ओईनी न्यूज नेटवर्क।



पूसा । कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली परिसर में पुर्वा अर्जीत ज्ञान प्रमाणन के तहत मधुमक्खी पालन विषय पर आधारित दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में 30 युवा प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं।



इस अवसर पर केवीके प्रमुख सह वरीय वैज्ञानिक डॉ आरके तिवारी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जिला में मधुमक्खी पालन का विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से किसानों को मधुमक्खी पालन व शहद उत्पादन में मदद मिलेगा। जिससे प्रशिक्षु मधुमक्खी पालन कर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।




उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा बिहार कौशल विकास मिशन के तहत कराया जा रहा है। मौके पर सुमित कुमार सिंह सहित वैज्ञानिक एवं प्रशिक्षु उपस्थित थे।




