
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। होली के उमंग के बीच जिले के मोहनपुर थानान्तर्गत आज शुक्रवार की शाम गोलीबारी की घटना घटित हुई है। इस घटना में दो व्यक्ति के जख्मी होने की खबर है। जख्मी व्यक्ति की पहचान 1. पप्पु राय पे०-स्व० सुखदेव राय 2. दिलिप राय पे०- स्व० श्यामबाबु राय दोनों ग्राम-चपरा दक्षिणी डूमरी थाना मोहनपुर जिला-समस्तीपुर के रूप में की गई है।



एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में घटना का कारण पुरानी रंजीश बताया गया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को एक भोज में महेश राय (वर्तमान मुखिया) पे० रामदेव राय 2. महेश राय पे० स्व० जगदेव नारायण राय दोनों ग्राम चपरा दक्षिण डूमरी थाना-मोहनपुर जिला-समस्तीपुर के बीच आपसी विवाद हुआ था।






घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पडताल में जुट गई है। इस क्रम में एफएसएल टीम को बुला लिया गया है। मोहनपुर थाना पुलिस ने पहुंचकर उक्त दोनों जख्मी को ईलाज हेतु सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटोरी के नेतृत्व में अग्रतर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




