दूसरे हाथों को नौकरी देंगे बिहार के युवा ओईनी न्यूज नेटवर्क भागलपुर। शुक्रवार को विशाल रैली के साथ सिल्क सिटी भागलपुर के टाउन हॉल में पहुंचे युवा उद्यमी एवं समाजसेवी निशिकांत सिन्हा ने जन आशीर्वाद संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री सिन्हा ने कहा कि वे नौकरी देने के वादे नहीं करेंगे। बल्कि स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से रोजगार सृजन करने वाली पीढ़ी तैयार करेंगे। उनका संकल्प है कि बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोककर राज्य में ही उद्योगों…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। आप मान लें की चुनाव का बुगुल बज चुका है।एनडीए का यह कार्यकर्ता सम्मेलन ही आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज है। किसी चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लागू होने का इंतजार ना करें, आज से ही क्षेत्र में जाकर चुनाव की तैयारी शुरू कर दें । गुरुवार को समस्तीपुर एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि एनडीए नेताओं के बाद अब जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी चट्टानी एकता दिखाई है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में 225 सीटों के साथ एनडीए…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी । बाबा दिगंबर नाथ महादेव मंदिर परिसर में महाशिव रात्री के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अहले सुबह से ही जलाभिषेक को लेकर तथा मन्नत मांगने उतारने वालों का सिलसिला आरंभ हो गया। जो देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में एक अखण्ड नाम संकीर्तन अष्ठयाम महायज्ञ का भी आयोजन किया गया जिससे पूरा इलाका भक्ति में सराबोर हो गया। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम एवं पूसा प्रखंड मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दक्षिण दिशा में पूसा पटना पथ अवस्थित गांव है दिगम्बरा। जहां स्थापित हैं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क लखीसराय। युवा उद्यमी व समाजसेवी निशिकांत सिन्हा एससी, एसटी, इबीसी, ओबीसी, माइनॉरिटी और किन्नर समाज के लोगों के साथ-साथ आधी आबादी व आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को उनके हक-अधिकार दिलाने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाग लेंगे। उक्त जानकारी देते हुए श्री सिन्हा की जनसंपर्क पदाधिकारी रेनुका सिंह ने बताया कि बिहार के यूथ आईकॉन निशिकांत सिन्हा पिछले 5 वर्षों से अपने बिहार के लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। इस क्रम में उन्होंने कई बच्चों के पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई है। दर्जनो छात्रों को आईआईटी, नीट, इत्यादि की तैयारी करवा रहे…
वैज्ञानिकों के साथ प्रशिक्षू ओईनी न्यूज नेटवर्क सुभाषचन्द्र कुमार। समस्तीपुर/पूसा । डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मत्स्यिकी महाविद्यालय के सभागार में मत्स्य पालन एवं तालाबों का प्रबंधन विषय पर छह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। स्वागत व उद्घाटन की औपचारिकता के बाद मुख्य अतिथि विवि के कुलसचिव डॉ मृत्युंजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मत्स्य पालन व्यवसाय में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए मछलीपालन व्यवसाय को सुरक्षित एवं संरक्षित करने की जरूरत है। प्रशिक्षण की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ पीपी श्रीवास्तव ने कहा वैज्ञानिक विधि से मछली पालन से बेहतर आय प्राप्त की…
ओईनी न्यूज नेटवर्क सुभाषचन्द्र कुमार। समस्तीपुर/पूसा । बिहार से कुपोषण और गरीबी मिटाने के लिए मशरूम उत्पादन व्यवसाय एक मजबूत एवं विश्वसनीय विकल्प के रूप में स्थापित हो चुका है। बस अब इस व्यवसाय को गति देने की जरूरत है। जिससे देश स्तर के उत्पादकता दर को बढ़ाया जा सके। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित एडवांस सेंटर ऑफ मशरूम रिसर्च के सभागार में मशरूम उत्पादन सह प्रसंस्करण विषय पर एफपीओ मॉडल प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। जिसके उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए मशरूम विभाग के प्रभारी वैज्ञानिक डाॅ आरपी प्रसाद ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही। उन्होंने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क ओईनी। स्थित गायत्री शक्तिपीठ महाकाल मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ आरंभ हो गया। इस कलश शोभा यात्रा में 301 कन्याओं व बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस क्रम में सर्वप्रथम कन्याओं को तिलक और रक्षासूत्र बांधा गया, तदुपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री मंदिर से जलारोहण केलिए रवाना किया गया। कुबौलीराम शिव मंदिर स्थित पोखर से कलश में जल धारण कर श्रद्धालुओं का जत्था कुबौलीराम, मिल्की, श्रीरामपुर, गंगापुर का भ्रमण करते हुए श्रद्धालू पुनः गायत्री मंदिर पहुंचे। जहां कलश को प्रतिष्ठित किया गया। इस अवसर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। मंगलवार को पाॅलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा पिछले दिनो कथित रूप से पुलिस वर्दी में छिनतई गिरोह के शिकार विवेक-विहार मुहल्ला निवासी ऐपवा नेत्री नीलम देवी से मिलने उनके विवेक-विहार मुहल्ला स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उनके साथ ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, जिला सचिव मनीषा कुमारी, माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और घटनास्थल का मुआयना भी किया। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मी को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान कहते फिर रहे हैं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। भाकपा माले द्वारा 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आहूत बदलो बिहार महाजुटान रैली को लेकर समीक्षा बैठक मंगलवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में जिला सचिव उमेश कुमार की अध्यक्षता एवं मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। बैठक में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार, अजय कुमार, फूलबाबू सिंह, महावीर पोद्दार, अमित कुमार, जीबछ पासवान आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने नतमस्तक मोदी सरकार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा। भाकपा-माले के द्वारा 2 मार्च को पटना में बदलो बिहार महाजुटान रैली आयोजित है। जिसकी सफलता के लिए पूसा प्रखंड के गांवों में तैयारियां तेज कर दी गई है। इसी क्रम में भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने धोबगामा एवं बथुआ पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से उक्त रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। इस दौरान माले नेता ने कहा कि, महाजुटान रैली के दौरान भाकपा माले भूमिहीनों को आवास, न्याय, पहुंच पथ, कृषि से जुड़े बटाईदारों एवं लघु व सीमांत किसानो की समृद्धि, लोकतांत्रिक अधिकार पर…