
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। शहर के काशीपुर स्थित जिला चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में होली मिलन समारोह 2025 का रंगारंग आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष ए.के. लाल ने जिले भर से आए चित्रांशों एवं अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया।




केशव प्रसाद ने कहा कि होली परस्पर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। चित्रांश परिवार सदियों से समाज में भाईचारा और सौहार्द के लिए काम करता रहा है और आगे भी काम करते रहेगा ।



वहीं चित्रगुप्त मंदिर समिति के संरक्षक ईo सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा कि चित्रांश अब सिर्फ चित्रगुप्त पूजा तक ही सीमित नहीं है। सामाजिक व सामुदायिक कार्यों में भी हमारी सहभागिता बढी है। वहीं सौरभ कुमार ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम चित्रांशों में नया जोश भरता है। युवा पीढ़ी इस जिम्मेदारी को आगे ले जाएं ताकि चित्रांशों में नई ऊर्जा का संचार होता रहे।


कार्यक्रम के दौरान हंसी के फब्बारे,होली गीत एवं भांगड़ा का उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। इस अवसर पर अंकित वर्मा एवं एकता वर्मा ने अपनी संगीतमय होली गीतों की प्रस्तुति से सबों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया।

मौके पर समिति के पदधारक केशव किशोर प्रसाद, मनोज कर्ण, अमरेंद्र भूषण, डॉ सुशांत कुमार, समरेंद्र भूषण, छोटी जी, समदर्शी राजगृहार, अशोक कुमार वर्मा, कृष्ण किशोर, किशन लाला सहित सैकड़ों चित्रांश परिवार के पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थीं। धन्यवाद ज्ञापन सचिव समदर्शी राजगृहर ने किया।
