
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों, उनकी गरिमा, जागरूकता और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1975 में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया था। तब से इसे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार व्यक्त करते हुए महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों और कठिनाइयों को याद करने के लिए एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डाॅ राय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का थीम “एक्सीलरेट एक्शन” रखा गया है। यह थीम लैंगिक समानता को तत्काल आगे बढ़ाने पर जोर देती है।



विधिक सेवा समिति की ओर से अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह ने महिला संरक्षण कानून से संबंधित विभिन्न नियमों व प्रावधानों की जानकारी दी।



वहीं कॉलेज के प्राध्यापक डॉ विनय कुमार, डॉ अमन ओबैद, डॉ सतीश कुमार, डॉ संतोष राम, डॉ रंजन कुमार, डॉ अमरेश कुमार सिंह, डॉ रोहित कुमार, डॉ जाकिर हुसैन, डॉ संजय कुमार तथा छात्रा आरती कुमारी, प्रिया कुमारी, निखिल कुमार आदि ने भी सभा को संबोधित किया।




कार्यक्रम के अंत डॉ अमन ओबैद ने आभार धन्यवाद ज्ञापन किया। तदुपरान्त राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।