
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित भगवानपुर कमला गांव निवासी युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने, एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए, सरायरंजन थाना क्षेत्र के भागवतपुर छज्जा चैक पर हुए सड़क हादसे में मृत युवक के घर अपने टीम के लोगों को भेजकर उनकी सहायता की। जिसमें हजारों रूपये मुल्य के राशन व अन्य सामान उपलब्ध कराया। जिसमें 08 पैकेट चावल, गेहूं का आंटा, 2 पैकेट आलू, 2 पैकेट दाल, 1 बैग प्याज, तेल, सर्फ, साबून, मसाला आदि सहित अन्य सामान भी शामिल थे।


इस संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि, सोमवार 10 मार्च की देर शाम उनके भाई मृतक कैलाश सहनी व उनके बहनोई अजय सहनी रिश्तेदार के घर से वापस आ रहे थे। इसी दौरान सरायरंजन थाना क्षेत्र के छज्जा चैक के पास, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाई कैलाश सहनी की मौत हो गई थी। वहीं उनके बहनोई का ईलाज आर्थिक तंगी के कारण जिला के ही एक अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले की सुचना कमला गांव निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी को मिल गयी। जिसके बाद उन्होंने अपने टीम के लोगों को भेजकर घायल के ईलाज में सहयोग किया है, तथा करीब 25-30 हजार का राशन किरासन सामग्री भी उपलब्ध कराया है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि कैलाश के घर की माली हालत इतनी खराब है कि, मृतक का अपना घर भी रहने लायक नही है। जिसके कारण मृतक सपरिवार अपने चचेरे भाई के घर में विगत एक वर्षों से रह रहा है। बताते चलें कि किसी भी प्रकार के घटना से पिड़ित लोगों की पूर्णतः निःस्वार्थ भाव से सहायता के लिए तैयार रहने वाले राजू सहनी ने सिर्फ वर्ष 2024 -25 में दर्जनों अगलगी के घटना से प्रभावित परिवार, विभिन्न हादसों व घटनाओं में मरने वाले परिवारों की सहायता कर चुके हैं। साथ ही एक दर्जन से अधिक गरीब परिवार के लड़कियों की शादी में भी सहयोग करते रहे हैं।

जहां एक तरफ पुरा देश रंगों का त्योहार होली का पर्व मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं दुसरी ओर युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी, व उनकी टीम के लोग लगातार गरीब-गुरबों व जरूरत मंदों को मदद उपलब्ध कराने में व्यस्त हैं।


इस संबंध में श्री सहनी ने बताया कि, रंगों का यह त्योहार होली प्रत्येक वर्ष आता है, और आने वाले दिनों में भी आते ही रहेगा। लेकिन होली मनाने से ज्यादा किसी गरीब व्यक्ति की मदद जरूरी है। ताकि वे भी होली की खुशियों में शामिल हो सकें इस पर्व का आनंद ले सकें। इसलिए वह इस प्रकार के गरीब व निर्धन लोगों की सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।


मौके पर राजू सहनी टीम के सदस्यों में भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, सुजित कुमार, चन्दन साहनी, बैजनाथ सहनी, कैलाश सहनी, राजेश कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, हरेंद्र साहनी, सुखलाल साहनी, नकुल साहनी, मदन साहनी, बटोरन साहनी, चंद्रकांत सिंह, ललीत कुमार सिंह, कपिल पासवान, सुरेन्द्र महतो, गंगा प्रसाद पासवान, बैजनाथ सहनी, सुरेश प्रसाद सहनी, संजय सहनी उर्फ बबलू, हरेन्द्र सहनी उर्फ छोटू तथा राजकुमार सहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

