
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । मेडिकाना हॉस्पिटल के संस्थापक शहर के जाने-माने युवा समाजसेवी चिकित्सक रोटेरियन डाॅ राजीव मिश्रा के अकस्मात असमय निधन पर रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। रोटरी समस्तीपुर के प्रेसिडेंट डाॅ सीबी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में डाॅ मिश्रा को अश्रूपूरित श्रद्धांजलि दी गई।




इस अवसर पर सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की चिर शान्ति के ईश्वर से प्रार्थना की गयी। तदुुपरान्त उनके तस्वीर पर पुष्प व माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर डाॅ सिंह ने कहा कि यकीन करने की कोशिश में असहज हो जाता हूं कि हमने एक हरदिल अजीज, मरीजों व समाज के प्रति बेहद संवेदनशील, खुशमिजाज, उत्साही और सरल व्यक्तित्व के धनी चिकित्सक व सक्रिय रोटेरियन को खो दिया है।




बताते चलें कि विगत सोमवार को हर दिल अजीज शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राजीव मिश्रा का हृदय गति रुक जाने से अचानक निधन हो गया था। इस खबर ने सब को हतप्रभ कर दिया। इस दौरान रोटेरियन डाॅ अमृता कुमारी ने कहा कि अपने पिता स्मृतिशेष डाॅ आरपी मिश्रा के नक्शेकदम पर चल कर उनकी विरासत को उन्होंने बाखूबी संभाला था। अपने पिता के आदर्श पुत्र के रूप में पिता की तरह ही वे व्यवहार कुशल थे। उनका सौम्य और सहिष्णु व्यवहार तथा स्मित मुस्कान मरीजों केलिए प्रथम औषधि हुआ करती थी।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सकीय जिम्मेदारियों के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रियता अप्रतिम थी। हर महफिल कई वे रौनक थे। मौके पर रोटेरियन डाॅ अरुण कुमार झा, सेक्रेटरी रजनीश अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, अजीत पाल, अरुण कुमार, विमल केडिया, सुजीत खेमका, सहित कई रोटेरियन मौजूद थे।

