Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि सामाजिक प्रगति की दिशा में एक आवश्यक कदम – इंदू रानी

    महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि सामाजिक प्रगति की दिशा में एक आवश्यक कदम – इंदू रानी

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar13/03/2025Updated:13/03/2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email

     

    उद्घाटन करते अतिथि व अन्य।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क। 

    समस्तीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मंडल के ललित कला केंद्र में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इंदु रानी दुबे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता, महिला कल्याण संगठन समस्तीपुर की अध्यक्ष विनीता श्रीवास्तव ने की ।

    अतिथियों के साथ डीआरएम।

    इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव एवं वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति की सौम्य व गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा ठाकुर एवं मधुबनी पेंटिंग कलाकार विनीता झा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं।

    इस अवसर पर सबसे पहले अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद अध्यक्ष सहित आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रप्रज्वलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    इसके पश्चात मुख्य अतिथि इन्दू रानी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए परिवार, समाज और देश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि सामाजिक प्रगति की दिशा में आवश्यक व महत्वपूर्ण कदम है।

    इस अवसर पर मंडल की सभी महिला कर्मियों की भव्य उपस्थिति रही। इस दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों की याद दिलाते हुए उनके योगदान की सराहना की और प्रेरणादायक विचार साझा किए। इस दौरान महिला कर्मचारियों के कार्यों की भी जम कर सराहना की गई और उन्हें सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें मंडल की महिला कर्मियों व मंडल के कलाकारों ने अपने विविध प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। लोग घंटों सम्मोहन की अवस्था में झूमते रहे।

    इस भव्य समारोह ने महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके सशक्तिकरण के संदेश को बल प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक कुमार ने अतिथियों, कलाकारों एवं महिला कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?