
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। नेत्र रोग निवारण के क्षेत्र में बिहार की शान जिले का गौरव मुसरीघरारी स्थित मिथिला आंख हाॅस्पीटल में चहुंओर एक अलग ही समां था। हर तरफ खासी चहल-पहल और उत्साह व उमंग का आलम था। अवसर था हाॅस्पीटल द्वारा आयोजित होली मिलन महोत्सव का।





मिथिला आंख हाॅस्पीटल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डाॅ नवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में क्या मरीज, क्या चिकित्सक, क्या कर्मी सभी होली की उमंग में सराबोर दिखे। सभी ने इस दौरान जम कर मस्ती की और एक दूसरे को गुलाल लगा कर स्वस्थ जीवन की शुभकामना और होली की बधाई दी।इस महोत्सव में भाग लेने केलिए हाॅस्पीटल की सभी शाखाओं से चिकित्सक व कर्मी पधारे थे। 



इस अवसर पर डॉ झा ने कहा कि काम को लेकर जद्दोजहद और भाग दौर के तनाव भरे जीवन में समय-समय पर इस तरह के आयोजन जीवन में नयी ताजगी, उर्जा और उमंग का संचार कर देते हैं। जो कभी एक दूसरे से नहीं मिल पाते उनसे मिलने का बहाना भी हैं ये पर्व त्योहार। जिससे रिश्तों में भी नयी ताजगी आ जाती है।


मौके पर डॉ सोमा, डॉ मुकेश कुमार, डॉ शिल्पी, अमन कुमार जन्दाहा, रोहित निराला, अजय कुमार मदुदाबाद, अनुपम कुमार सकरी, रणधीर कुमार खगड़िया, रोबिन कुमार खगड़िया, अविनाश कुमार रोसड़ा, रवीन्द्र कुमार रोसड़ा, संजीत कुमार मुसरीघरारी, पांडव कुमार मुसरीघरारी, ललन कुमार मुसरीघरारी, एवं दिन जी मुसरीघरारी मौजूद थे।
