
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की चेयरमैन मोनी रानी ने होली के उल्लासपूर्ण अवसर पर सभी कर्मचारियों, छात्रों सहित समस्त बिहार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा, कि होली रंगों का त्योहार है, जो हमें आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। यह वह समय है जब हम अपने मतभेदों को भूलकर एकजुट हो कर खुशियां मनाते हैं।



श्रीमति रानी ने सभी को त्योहार के दौरान सावधानी बरतने की भी अपील की और कहा, हमें इस मौके पर समाजिक जिम्मेदारी का ध्यान रखते हुए और पर्यावरण की सुरक्षा और एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए होली मनानी चाहिए।



उन्होंने कहा कि होली के इस अवसर पर, हम सभी अपने दिलों में प्रेम और लक्ष्य के प्रति संकल्प का रंग भरें तथा समर्पण, ईमानदारी, और शिक्षा के प्रति अपने प्रयासों को और मजबूत करें। लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में शिक्षा का स्तर निरंतर ऊँचा किया जा रहा है और इसके द्वारा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक स्वस्थ वातावरण प्रदान करने की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है।







मोनी रानी ने बिहार राज्य के नागरिकों से भी अपील की कि वे इस होली को स्नेह और समझदारी और जिम्मेदारी के साथ मनाएं और एक समृद्ध और शांतिपूर्ण समाजिक परंपरा के संरक्षण में अपना अमुल्य योगदान दें।