
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । बिहार सरकार ने जिलाधिकारी समस्तीपुर को सैनिकों के लिए समस्तीपुर में सैनिक कल्याण कार्यालय स्थापना का निर्देश दिया है। साथ ही सैनिकों के लिए ईसीएचएस, कैंटीन, स्पर्श सेंटर एवं सैनिक सभागार बनाने के लिए एक एकड़ या कम से कम 50 डिसमिल जमीन आवंटित करने का निर्देश भी जारी किया है।


पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला समिति समस्तीपुर की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हर्ष व्यक्त करते हुए बताया गया है कि ये यह दस साल के निरंतर प्रयास के बाद संभव हुआ है।


पहली बार वर्ष 2014 के विजय दिवस समारोह में सम्मानित पूर्व सैनिक सेवा परिषद बिहार के महासचिव लेफ्टिनेंट कर्नल लाल साहब ने इसकी अलख जगाई थी।तब से अब तक इसको लेकर हमारा संघर्ष जारी रहा, हमारे पूर्व सैनिकों ने इस आवाज को बुलंद रखा और अनेक स्तरों पर प्रयास जारी रखा।

आखिरकार अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष कमोडोर विनय कुमार, विशिष्ट सेवा मेडल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण कुमार झा, सेवानिवृत्त एवं सचिव पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अथक प्रयासों से हमें यह सफलता मिली है। हम सभी पूर्व सैनिक इस कार्य के लिए बिहार सरकार गृह विभाग, जिलाधिकारी समस्तीपुर को धन्यवाद करते हैं।



