
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर, टेढ़ा-मिल्की में आयोजित G C C T-20 टूर्नामेंट 2025 पुरस्कार वितरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। एक महीने तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें जी सी सी-टेढ़ा ने मिट्ठू एलेवन भरपूरा को रोमांचक मुकाबले में हरा कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार ने इस मौके पर विजेता टीम को ट्रॉफी और ₹31,000/- का नगद पुरस्कार प्रदान किया। वहीं उपविजेता टीम को ट्राफी और ₹21,000/- की राशि दी गई।
फाइनल मैच में मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब संदीप को, और मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार गुड्ड को दिया गया। इसके अलावा, बेस्ट कमेंटेटर के पुरस्कार से अनिल और अमित को नवाजा गया।

इस अवसर पर अरुण कुमार ने कमेंट्री के दौरान साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी और दर्शकों को सचेत किया। वहीं, राजेश कुमार सुमन ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।


इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में तकरीबन 1000 दर्शकों के साथ कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। जयलाल सिंह, प्रदीप सहनी, ललित सहनी, सत्यनारायण सिंह, बैद्यनाथ सिंह सहित अन्य अतिथिगण शामिल थे।



