
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । शहर के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद जयंती समारोह आयोजन समिति के सदस्यों ने समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक, मेडिकाना हॉस्पिटल के संस्थापक शहर के जाने-माने चिकित्सक डाॅ राजीव मिश्रा के असमय निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

इस संदर्भ में समिति द्वारा वरीय अधिवक्ता शिवचंद्र प्रसाद राजगृहार की अध्यक्षता में एक आपात बैठक आयोजित की गई। जिसमें डाॅ मिश्रा को अश्रूपूरित श्रद्धांजलि दी गई। बताते चलें कि सोमवार को डॉ राजीव मिश्रा का अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन की खबर ने सब को हतप्रभ कर दिया है।

इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष टेक्नोमिशन के निदेशक ए.के.लाल, ने कहा कि यह यकीन थोडा मुश्किल है कि हमने एक हरदिल अजीज, मरीजों व समाज के प्रति बेहद संवेदनशील, खुशमिजाज, उत्साही और सरल व्यक्तित्व के धनी चिकित्सक को खो दिया है।
अपने पिता स्मृतिशेष डाॅ आरपी मिश्रा के नक्शेकदम पर चल कर उनकी विरासत बाखूबी संभालने वाले आदर्श पुत्र के रूप में भी वे सम्मानित थे। चिकित्सकीय जिम्मेदारियों के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रियता अप्रतिम थी।
मौके पर समिति के सचिव अशोक कुमार वर्मा, समदर्शी राजगृहार, सुमन कुमार वर्मा, मनोज कुमार कर्ण, अमित कुमार, सौरभ कुमार, अधिवक्ता अरुण कुमार ठाकुर एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

