ओईनी न्यूज नेटवर्क। मस्तीपुर/पूसा। तीन दिवसीय किसान मेला 2025 में दुग्ध उत्पादों में स्वाद एवं शुद्धता का प्रतीक के रूप में शिवम डेयरी के उत्पादों ने तेजी ग्राहकों को आकर्षित किया है। बताते चलें कि नाम बडे और दर्शन छोटे की तर्ज पर सुधा के उत्पादों की गुणवत्ता में आयी गिरावट ने शिवम डेयरी सहित अन्य कंपनियों को बाजार में जगह बनाने का अवसर प्रदान किया है। उक्त बातें डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किसान मेले में आये किसानो ने संवाददाता से कही। जब संवाददाता ने सुधा के स्टॉल पर अपेक्षा शिवम डेयरी एवं अन्य स्टॉलों…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/पूसा । डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विष्वविद्यालय द्वारा आयोजित किसान मेंला में मशरूम मैन डाॅ दयाराम के नेतृत्व में विभिन्न जिलों के मशरूम किसानों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई है। मशरूम हब में निपेन्द्र कुमार शाही, पुष्पा झा, रेखा देवी, रेखा सिंह, दीपक कुमार, रीता देवी सहित दर्जनों किसानों के द्वारा लगाये गये स्टाॅलों पर मशरूम के विभिन्न किस्मों एवं मशरूम से बने दर्जनों उत्पादों ने भी किसानों को खूब रिझाया। वहीं दीपक कुमार के बटन मशरूम पकौडा, जीतेन्द्र राम का मशरूम पनीर पकौडा, रीता कुमारी का मशरूम मोमोज, प्रशान्त कुमार के मशरूम बिरयानी का भी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/पूसा । किसान मेला 20525 में नाबार्ड प्रायोजित अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन (औसेफा) के सहयोग से समस्तीपुर चीनी मिल चैक स्थित मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टॉल पर मिथिला पेंटिंग एवं मिथिला पेंटिंग से सजे सामान लोगों को आकर्षित कर रहे है। मिथिला पेंटिंग कलाकार सौम्या सुमन एवं प्रेरणा कुमारी ने लोगों को मिथिला पेंटिंग युक्त साड़ी, सूट, दुपट्टा, फाईल, पर्स, रुमाल, बेडशीट, तकिया कवर एवं पेंटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही है। इसके अलावे एफपीओ तथा एसएचजी सदस्यों द्वारा निर्मित शुद्ध सरसो तेल, हल्दी, हनी, सत्तु, उड़द बड़ी, अचार, मिलेट लड्डू आदि…
ओईनी । ओईनी थाना क्षेत्र स्थित चंदौली गेंहू क्रय केंद्र पर भारतीय खाद्य निगम मण्डल कार्यालय समस्तीपुर के मण्डल प्रबन्धक जनार्दन पासवान की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 25-26 में गेंहू खरीद हेतु किसानों से संवाद किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा जिले के पूसा, मोहिउद्दीननगर, पटोरी, भीरहा रोसड़ा, एवं कल्याणपुर में पाँच गेंहू क्रय केंद्र, 15 मार्च से खोला जा रहा है। भारत सरकार द्वारा गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रती क्विंटल निर्धारित किया गया है। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है। इस दौरान…
ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला के दूसरे दिन किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद व कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय सहित आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपनें संबोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पांडेय ने किसानों को संबोधित करते हुए शिक्षा शोध एवं अनुसंधन की जन्मस्थली पूसा के पौराणिक इतिहास से अवगत कराया। तदुपरांत उन्होंने ने मेले के थीम “जलवायु अनुकूल कृषि से विकसित भारत की ओर” पर विस्तार से प्रकाश डाला।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत गंगसारा पंचायत के अहमदपुर गांव स्थित उच्च विद्यालय के पास पुस्तकालय भवन के प्रांगण में श्रमिक सम्मान यात्रा के साथ एक जन संवाद सभा का आयोजन किया गया। अतिथियों के स्वागत व उद्घाटन की औपचारिकता के बाद सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत निर्गूणी ने कहा कि अपनें सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अनेकों तरह के सामाजिक और राजनीतिक सभाएं होते देखा है लेकिन खासकर श्रमिकों के जीवन में सुधार लाने के लिए कोई भी जागरुकता…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा जिला समस्तीपुर के प्रांगण में आयोजित कृषि मेला में नवभारत फर्टिलाइजर एलएलपी कंपनी के द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसमें कंपनी के वरिष्ठ सेल्स अधिकारी रविंद्र कुमार, सर्विस हेड सुमन कुमार एवं प्रणव कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कीट व्याधियों से बचाते हुए जैविक खेती के गुर बताये। साथ ही प्राकृतिक मौसम अनुकूल खेती को अनिश्चित जलवायू में मृदा की उर्वरक क्षमता बचाते हुए अधिकतम फसल प्राप्त करने में अपने उत्पाद की उपयोगिता की जानकारी दी। इस क्रम में उन्हों ने जैविक खेती तथा कंपनी के जैविक उत्पाद विजया ग्रोमिन, विजेता,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेले में शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड ने किसानो को मौसम अनुकूल खेती केलिए जागरूक किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को जागरुक करते हुए डिविजनल सर्विस मैनेजर सुजीत कुमार सिंह ने किसानों को मृदा संरक्षण के साथ अधिकतम पैदावार केलिए कार्बनिक खेती के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती से हटकर वाणिज्यकी खेती को अपनाना होगा इस दिशा में कंपनी के उत्पाद टिशु कल्चर सागवान…
समस्तीपुर । भारत के प्रधानमंत्री की संकल्पना विकसित भारत में किसान एवं कृषि की भूमिका अहम होगी। जलवायू अनूकूल कृषि से विकसित भारत की ओर विषयक यह तीन दिवसीय किसान मेला आप सम्मानित किसानों के नाम समर्पित है। इस मेला को किसानों के लिए उपयोगी बनाने की हर मुमकिन कोशिश की गई है। डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय स्थित खेल मैदान में तीन दिवसीय किसान मेला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति डाॅ पीएस पांडेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि विवि के वैज्ञानिक हमेशा बेहतर अनुसंधान के दिशा में प्रयत्नशील है। इसी का नतीजा है…
तीन दिवसीय किसान मेले में पहुंचे हजारो किसान ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । वैज्ञानिकों को क्षेत्रीय किसानों की कृषि से संबंधित समस्या को सुनकर उसी अनुरूप अनुसंधान करने की जरूरत है। वहीं जनप्रतिनिधियों का प्रथम दायित्व जनसमस्याओं को सुनना है इससे लोगों की परेशानी घटती है और समस्याओं का निबटारा हो जाने पर सुकून भरी नींद आती है। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के क्रिडा क्षेत्र परिसर में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि किसान जीवन भर…