
ओईनी न्यूज नेटवर्क
लखीसराय। युवा उद्यमी व समाजसेवी निशिकांत सिन्हा एससी, एसटी, इबीसी, ओबीसी, माइनॉरिटी और किन्नर समाज के लोगों के साथ-साथ आधी आबादी व आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को उनके हक-अधिकार दिलाने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाग लेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए श्री सिन्हा की जनसंपर्क पदाधिकारी रेनुका सिंह ने बताया कि बिहार के यूथ आईकॉन निशिकांत सिन्हा पिछले 5 वर्षों से अपने बिहार के लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। इस क्रम में उन्होंने कई बच्चों के पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई है। दर्जनो छात्रों को आईआईटी, नीट, इत्यादि की तैयारी करवा रहे हैं और उनके भविष्य को एक आकार देने में लगे हैं।
युवा उद्यमी और समाजसेवी निशिकांत सिन्हा अपनी धरती अपने बिहार राज्य के विकास और उन्नति के लिए अलग-अलग जिलों में जन आशीर्वाद संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। जिसके माध्यम से वे लोगों के साथ न सिर्फ संवाद स्थापित कर रहे हैं बल्कि बिहार में सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक और आर्थिक बदलाव लाने के लक्ष्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं।
इसी सिलसिले में निशिकान्त सिन्हा मंगलवार, 25 फरवरी 2025 को लखीसराय के टाउनहॉल पहुंचे। जहां उन्होंने जन आशीर्वाद संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। बिहार में बदलाव की बयार लेकर आए श्री सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि वे लोगों को नौकरी देने का वादा नहीं करेंगे। बल्कि नौकरी के अवसर बनाने वाली पीढ़ी तैयार करेंगे। हम यहां की जनता को स्किल डेवलपमेंट का तोहफा देंगे। ताकि बिहार से श्रम और प्रतिभा का पलायन पूरी तरह से खत्म हो। लोग अपनी धरती अपने बिहार में ही उद्योग स्थापित कर बिहार सहित अन्य राज्यों के युवाओं को भी रोजगार दे सकें।
उन्होंने कहा कि हम शिक्षा में आधुनिक तकनीक का समावेश कर शिक्षा के स्तर को न सिर्फ ऊँचा करेंगे, बल्कि रोजगारपरक एवं स्वावलंबी व आत्मनिर्भर पीढी बनाने वाली शिक्षा प्रणाली लागू करेंगे। इतना ही नहीं जन जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएंगे। आधी आबादी को उनका हक दिलाएंगे। किन्नरों को ना सिर्फ समाज की मुख्य धारा से जोड़ेंगे बल्कि उनके लिए उत्थान केलिए योजनाएं भी लाएंगे।

श्री सिन्हा ने कहा कि वो बिहार की कानून व्यवस्था को और पापारदर्शी व जनोपयोगी बनाने का काम भी करेंगे। इस अवसर पर निशिकांत सिन्हा की एक झलक देखने के लिए भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। मौके पर नागमणि कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

