
ओईनी न्यूज नेटवर्क
ओईनी। स्थित गायत्री शक्तिपीठ महाकाल मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ आरंभ हो गया। इस कलश शोभा यात्रा में 301 कन्याओं व बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस क्रम में सर्वप्रथम कन्याओं को तिलक और रक्षासूत्र बांधा गया, तदुपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री मंदिर से जलारोहण केलिए रवाना किया गया।

कुबौलीराम शिव मंदिर स्थित पोखर से कलश में जल धारण कर श्रद्धालुओं का जत्था कुबौलीराम, मिल्की, श्रीरामपुर, गंगापुर का भ्रमण करते हुए श्रद्धालू पुनः गायत्री मंदिर पहुंचे। जहां कलश को प्रतिष्ठित किया गया।


इस अवसर पर गायत्री पीठ में आयोजित भजन तथा प्रवचन में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मौके पर मुख्य ट्रस्टी शिक्षाविद् अरुण कुमार सिंह, डॉ सुनील कुमार सिंह (बबलू), श्याम झा, दीपक कुमार, अभय कुमार सिंह, सहित सैकड़ो श्रद्धालू मौजूद थे।

दूसरी तरफ विशनपुर बथुआ पंचायत के धर्मागतपुर बथुआ शिवमंदिर में आयोजित नाम संकीर्तन अष्टयाम महायज्ञ के लिए बिरौली घाट से 301 कन्याओं ने जल धारण कर कलश यात्रा निकाली। मौके पर बिशनपुर बथुआ सरपंच रीता पासवान सहित बिशनपुर बथुआ पंचायत के मुखिया आशुतोष चैधरी, पंचायत समिति अजीत राय सहित कई गणमान्य लोगों के अलावा के धर्मागतपुर बथुआ शिवमंदिर के अध्यक्ष सत्येंद्र राय, सुनील राय, व्यवस्थापक विवेक कुमार भी उपस्थित थे।


