ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । शनिवार को डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय स्थित खेल मैदान में जलवायु अनुकूल कृषि विकसित भारत की ओर विषयक तीन दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय एवं अन्य अतिथियों के साथ फीता काट कर मेला का उद्घाटन किया। तदुपरांत कुलपति के अगुवाई में मुख्य अतिथि श्री हजारी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं कृषि उत्पादों से जुडी कंपनियों के करीब 190 स्टाॅलों पर लगाये गये प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न तकनीकों व कृषि…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । सिटी सेंट्रल स्कूल के सभी शाखाओं में पुलवामा हमले की पांचवी बरसी पर उस हमले के 40 शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजली दे कर आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले विद्यालय के सभी शिक्षक, व छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर मां भारती के वीर सपूतों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दिनांक 14 फरवरी 2019 की उस घटना को याद करते हुए विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले की जितनी निंदा की जाए कम होगी। इस अवसर पर विद्यालय के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । अगामी 19 फरवरी तक तापमान में बढोत्तरी होगी मगर सुबह के समय में गुलाबी ठंड का अहसास जारी रहने का अनुमान है। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 19 फरवरी, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है। हालांकि इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। आर्यावर्त द लाइफ सेवर्स संस्था द्वारा गुजरात विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय परिचर्चा “प्रयास” के दौरान, बिहार में सबसे कम उम्र के युवाओं द्वारा संचालित सामाजिक संस्था जरूरत मंदों के उम्मीद की किरण “द उम्मीद” को समाजिक क्षेत्र में समर्पित व संकल्पित योगदान केलिए सम्मानित किया गया। बताते चलें कि “द उम्मीद” समस्तीपुर राष्ट्रीय सेवा योजना और पूर्ववर्ती एनसीसी कैडेट द्वारा संस्थापित व उनके ही नेतृत्व में संचालित है। एशिया की सबसे बड़ी सिविल हॉस्पिटल की अहमदाबाद ब्लड बैंक की विभागाध्यक्ष डॉ निधि भटनागर ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए द उम्मीद के संस्थापक अध्यक्ष अमरजीत कुमार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। संत शिरोमणि स्वामी रविदास जयंती के अवसर पर बेला रघुनाथपुर, चकहाजी और चंदौली बनकुरवा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने संत रविदास जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में डॉक्टर सिंह ने संत रविदास जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन और उपदेशों से हमें समानता, सद्भाव और भाईचारे की महत्ता समझने को मिलती है। रविदास जी ने अपने समय में समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया। उनके…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। गुरूवार को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में जिले के प्रतिष्ठित संस्थान होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में 38वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम समस्तीपुर दिलीप कुमार का निदेशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्राचार्य डॉ एस.के.अहमद, वरिष्ठ शिक्षक डॉ अनिल ने स्वागत किया। तदुुपरान्त संस्थापक एवं निदेशक विभा देवी के कर कमलों द्वारा मैथली परंपरा अनुसार तिलक लगा कर तथा पाग और शॉल भेट कर अभिनंदन किया। वरिष्ठ शिक्षक डॉ अनिल के स्वागत संबोधन के बाद कक्षा नवमी की छात्राओं ने पारंपरिक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के तत्वावधान में बुधवार को बसंत पंचमी महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। स्वागत अभिनंदन की औपचारिकता के बाद मंडल रेल मुख्यालय परिसर स्थित आम्रपाली सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का करतल ध्वनि के बीच जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन कर किया। इसके बाद जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी के संयोजन में आयोजित इस महोत्सव में स्थानीय युवा प्रतिभाओं ने अपने बहुआयामी प्रदर्शन से ऐसा समां बांधा कि वक्त कब कैसे गुजर गया महसूस भी नहीं हुआ। उपस्थित दर्शक…
समस्तीपुर। 70 वर्षों से भारतीय फुटवेयर उद्योग में एक सम्मानित नाम, श्रीलेदर्स के नए शोरूम का समस्तीपुर में शुभारंभ किया गया। इस मौके पर श्रीलेदर्स कंपनी से सौरव विश्वास, रॉकी डे, समस्तीपुर श्रीलेदर्स शोरुम के संचालक अभिजीत आनंद, अजीत आनंद और कामाक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आम जेब की बजट में उच्च गुणवत्तापूर्ण स्टयलिश और मजबूत उत्पाद आप तक पहुंचाना श्रीलेदर्स का प्राथमिक उद्देश्य है। आप के भरोसे और प्यार ने ही हमें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इस नए शोरूम में 1499 रुपए की…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । गुरूवार को जिले के दूधपुरा स्थित मंडल कारा में बंदियों केलिए मिथिला पेंटिंग एवं जैविक खाद निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। मंडल कारा में आयोजित बंदी दरबार में शामिल होने पधारे जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा का गार्ड ऑफ ऑनर की औपचारिकता के बाद, कारा परिसर स्थित बापू सभागार में काराधीक्षक प्रशान्त कुमार ओझा ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तदुपरांत करतल ध्वनि के बीच प्रशिक्षण के आयोजक आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, मिथिला पेंटिंग के प्रशिक्षक सौम्या सुमन, जैविक खाद निर्माण प्रशिक्षक दीपक कुमार, एवं उप काराधीक्षक रविकान्त कुमार के साथ डीएम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । किसान मेला 2025 में मशरूम एवं उद्यान से जुड़े प्रदर्शनी, भारतीय कृषि में महिला सशक्तिकरण मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। साथ ही इस बार का मेला का विषय जलवायु अनुकूल कृषि से विकसित भारत की ओर होगा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित पंचतंत्र सभागार में आगामी 15 फरवरी से शुरू हो कर 17 फरवरी तक तक चलने वाले किसान मेला के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए करते हुए विवि के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने हालिया दिनों में…