
ओईनी न्यूज नेटवर्क
पूसा। भाकपा-माले के द्वारा 2 मार्च को पटना में बदलो बिहार महाजुटान रैली आयोजित है। जिसकी सफलता के लिए पूसा प्रखंड के गांवों में तैयारियां तेज कर दी गई है। इसी क्रम में भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने धोबगामा एवं बथुआ पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से उक्त रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

इस दौरान माले नेता ने कहा कि, महाजुटान रैली के दौरान भाकपा माले भूमिहीनों को आवास, न्याय, पहुंच पथ, कृषि से जुड़े बटाईदारों एवं लघु व सीमांत किसानो की समृद्धि, लोकतांत्रिक अधिकार पर जारी हमले, सामाजिक समानता, श्रमिकों स्कीम वर्करो, नियोजित कर्मियों, व कर्मचारियों को सामान्य जीवन जीने लायक वेतन व मानदेय, युवा व छात्र को रोजगार, समान शिक्षा, महिलाओं को अधिकार व सम्मान, अल्पसंख्यको के अधिकार व सांप्रदायिकता विद्वेष पर रोक, बाढ़-सुखार व प्रदूषण से मुक्ति,


बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की गारंटी व मुफ्त इलाज, फुटपाथी दुकानदारों के आजीविका की गारंटी, स्टार्टअप्स और उद्यमिता को बढ़ावा, विकलांगों के अधिकार व सुविधा,शहीद जवानों के आश्रितों के अधिकार, पत्रकारों की सुरक्षा व स्वतंत्रता व मजीठिया बोर्ड की सिफारिश को लागू करने, सहारा में फंसे रुपए का भुगतान करने और पारंपरिक कामगारों के अधिकार से जुड़े मुद्दों को पार्टी मजबूती से उठाएगी।



