एसके मंडलओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अगामी 2 मार्च 2025 को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपने स्वर्णिम सफलता के सफर का 10वां सालगिरह मनाने जा रहा है। इस बाबत जानकारी देते हुए संस्थान के प्यबंध निदेशक एसके मंडल नें बताया कि यह अवसर न केवल हमारी सफलता और संस्थानिक उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि उन तमाम लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी अवसर है, जिन्होंने हमारे इस सफर को आसान बनाया और हमें इस बुलंदी तक पहुंचाया है।
ग्रामीण युवा प्रतिभा के सपनो को ऊंची उड़ान देने की हमारी यह यात्रा मूल रूप से जिन सैद्धांतिक मूल्यों पर आधारित रही है उनमें, शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और युवाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करना शामिल है।
श्री मंडल ने बताया कि एक दशक पूर्व स्थापित एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने सतत प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किए हैं। आज, जब हम इस गौरवशाली सफर के 10 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मना रहे हैं तो यह अवसर हमें अपने जिन विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, संरक्षकों और शुभचिंतकों के कारण मिली है इसलिए मैं उन सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। इस विशेष अवसर पर आप सभी हमारे सिंघिया पौखरैरा स्थित प्रतिष्ठान पर पधारें और प्रेरणादायक सफर के एक और महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बनें और इस दिन को अविस्मरणीय बनाएं।


श्री मंडल ने कहा कि इस उत्सव को और भी यादगार बनाने के लिए एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यह उत्सव हमारी प्रेरणा को और अधिक बढ़ाएगी तथा इस ऐतिहासिक दिन को और भी विशेष बना देगी।

