
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली परिसर में भागलपुर से प्रधानमंत्री के द्वारा पी.एम. किसान सम्मान निधी योजना के 19वीं किस्त जारी करने एवं किसानों केलिए संबोधन का सीधा प्रसारण प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् सदस्य डॉ. तरूण कुमार चौधरी ने कहा कि पी.एम. किसान सम्मान निधी योजना के की राशि से किसानो को खेती करने में काफी सहयोग मिलता है।
उन्होने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर करती है। इसलिए इस प्रकार की योजनाओं से किसानों को काफी प्रोत्साहन मिलता है। इस अवसर पर उपस्थित डॉ. रा.प्र.के.कृ.वि.वि प्रबंधन समिति सदस्य जय कृष्ण झा ने कहा कि आज किसानों को नई तकनीक अपनाने की आवश्यकता है। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र अपनी भूमिका जिम्मेदारी पूर्वक निभा रहा है जो उत्साहवर्धक है।
इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाँच किसानों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान सबसे पहले केवीके बिरौली के प्रधान डॉ. आर.के. तिवारी ने आगत अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया। तदुपरांत संस्थान की ओर कृषि के क्षेत्र किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया।
तत्पश्चात विषय वस्तु विशेषज्ञों ने अपने विषय क्षेत्र से जुडी जानकारी किसानों को दी। जिसमें डॉ. धीरू कुमार तिवारी ने आम बगान प्रबंधन, ई. विनीता कश्यप ने फसल अवशेष प्रबंधन, भारती उपाध्याय ने प्राकृतिक खेती, सुमित कुमार सिंह ने मक्का एवं गेहूँ में कीट प्रबंधन, वर्षा कुमारी ने मोटे अनाजों का मूल्य संवर्धन, निशा रानी ने मृदा जाँच एवं इसके महत्व के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन ई० विनीता कश्यप ने किया। मौके पर केविके बिरौली के सभी कर्मी एवं 200 से अधिक किसान उपस्थित थे।

