
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। मंगलवार को पाॅलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा पिछले दिनो कथित रूप से पुलिस वर्दी में छिनतई गिरोह के शिकार विवेक-विहार मुहल्ला निवासी ऐपवा नेत्री नीलम देवी से मिलने उनके विवेक-विहार मुहल्ला स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उनके साथ ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, जिला सचिव मनीषा कुमारी, माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और घटनास्थल का मुआयना भी किया।

मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मी को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान कहते फिर रहे हैं कि बिहार का माहौल बदला है। महिलाएं हर जगह सुरक्षित है। अब रात्री में भी महिलाएं बाहर निकलती है। श्री झा ने कहा कि इस घटना ने नीतीश कुमार के बेस्ट पुलिसिंग और बदले माहौल वाले बयान की हवा निकाल दी है। दिनदहाड़े वो भी जिला मुख्यालय में कथित रूप से पुलिस जैसा जैकेट पहनकर ड्यूटी पर होने का बहाना बनाकर महिला का हाथ मरोड़कर आभूषण लूट लेना महाजंगल राज को दर्शाता है।

उन्होंने एसपी से घटना की गहन जांच कर गिरोह का पर्दाफाश करने, लूटे गये समान वापस करने, बढ़ते हत्या-अपराध एवं छिनतई की घटना पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पल 2 मार्च के बाद आंदोलन चलाने की घोषणा की।



