
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । अगले 5 दिनों में तापमान बढने और सुबह में गुलाबी ठंड के अहसास का सिलसिला जारी रहेगा। इसी बीच अगामी 24 घंटे में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होने की भी संभावना है।


इस बाबत डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 05 मार्च, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में पश्चिमी विछोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों में आसमान में गरजवाले बादलों के बनने के साथ साथ उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदा बूंदी हो सकती है।


इसकी सम्भावना उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों में अधिक है। इस अवधि में तापमान में वृद्धि होने के कारण अधिकतम तापमान में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 2 से 3 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है।


