
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। आप मान लें की चुनाव का बुगुल बज चुका है।एनडीए का यह कार्यकर्ता सम्मेलन ही आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज है। किसी चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लागू होने का इंतजार ना करें, आज से ही क्षेत्र में जाकर चुनाव की तैयारी शुरू कर दें ।
गुरुवार को समस्तीपुर एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि एनडीए नेताओं के बाद अब जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी चट्टानी एकता दिखाई है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में 225 सीटों के साथ एनडीए की सरकार बनना तय है।

बताते चलें कि गुरुवार को शहर के पटेल मैदान में भाजपा समस्तीपुर उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी की अध्यक्षता में एनडीए के मेगा शो “एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन किया गया। जिसमें एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, व जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
समारोह का संचालन जदयू जिलाध्यक्ष डाॅ दुर्गेश राय ने किया। आगत अतिथियों का विशाल माला से स्वागत के उपरांत संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करतो हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है।आने वाला विधानसभा चुनाव सिर्फ एनडीए का होगा। यहां से विपक्ष का खाता भी नहीं खुल पाएगा।
अपने संबोधन में सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हज़ारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि इसी तरह आने वाला विधानसभा चुनाव में एक-एक वोट एनडीए को देकर बिहार में एक बार पुण: नीतीश सरकार बनावें। यह बिहार के विकास के लिए जरूरी है।
इस कार्यक्रम को बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां की भीड़ ने एक जुटता का परिचय दिया है। कार्यकर्ता समस्तीपुर की सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित कराएं। उन्होंने हालिया बजट की चर्चा करते हुए कहा कि जब यह बजट आया तो लोगों ने कहा कि यह बिहार का बजट है। श्री चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लाडला कहा तो इस लिहाज से अब पूरा बिहार उनका लाडला है। फिर तो आप जान लें अब विकास का विकास होगा।

इस कार्यक्रम को वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना, भाजपा के विधायक राजेश कुमार, वीरेंद्र पासवान, एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी समेत पूर्व सांसद सदस्य में अश्वमेघ देवी एवं घटक दल के प्रदेश अध्यक्षों ने भी संबोधित किया।

मौक़े पर एनडीए घटक दल के पूर्व विधायक विधा सागर निषाद, राज कुमार राय, राम सुमरन सिंह, विमला सिंह, गीतांजलि सिंह, प्रभात कुमार ठाकुर, कौशल पांडेय, सुनील कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, गीतंजली, बीरेन्द्र यादव, लोजपा आर के ज़िलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह, अनस रिज़वान, रालोमो के प्रांतीय नेता प्रशांत कुमार पंकज, शरीक रहमान लवली, अशोक पासवान, अतुल राज, कौशल मिश्र, बिमला सिंह, मधुमाला, कृष्ण कुमार मेघू, आदि नेता मौज़ूद थे।
