
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। शनिवार को शहर के माधुरी चौक स्थित ओबीसी मंडलीय कार्यालय में ओबीसी रेलवे इम्प्लाइज एसोसियेशन के मुख्यालय शाखा का सर्व सम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले मंडल मंत्री महेश कुमार ने मंडल कमीशन के जनक एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री बिहार, बीपी मंडल एवं संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ने किया।



इस अवसर पर चंदन कुमार यादव शाखा अध्यक्ष, शशि कुमार शाखा सचिव, शंभू साह शाखा कार्यकारी अध्यक्ष, अजीत कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमरवीर सिंह यादव शाखा उपाध्यक्ष, संतोष कुमार अतिरिक्त सचिव, विश्वजीत्व कुमार विद्यार्थी अतिरिक्त सचिव, सुनील कुमार संयुक्त सचिव, चंदन कुमार सहायक सचिव, प्रभात रंजन सहायक सचिव, नवीन कुमार शर्मा संगठन सचिव, विक्की कुमार संगठन सचिव, विभूति कुमार गौतम शाखा वित्त सचिव, एवं मिट्ठू साह शाखा कार्यालय सचिव मनोनित गए।

मौके पर मंडल कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार, मंडल उपाध्यक्ष विनोद यादव, अपर मंडल मंत्री शिवलाल यादव, मंडल संगठन सचिव अजय कुमार, मंडल कार्यालय सचिव कैलाश राय, मंडल संयुक्त सचिव विजय चौरसिया, मंडल सहायक सचिव वेद प्रकाश सिंह, मंडल वित्त सचिव कुंदन कुमार, सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।


