
ओईनी न्यूज नेटवर्क
पूसा । पूसा थाना क्षेत्र में विगत कुछ हफ्तों से चोरों की सक्रियता बढ गई है। अभी औद्योगिक उच्च विद्यालय में चोरी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ था कि एक और स्कूल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

ताजा मामला जिले के पूसा थाना क्षेत्र के पूसा ताजपुर मुख्य सड़क पर दिघरा पंचायत के कल्याणपुर गौरा स्थित ज्ञान किरण पब्लिक स्कूल का है। जहां शुक्रवार की रात चोरों ने ताला काट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

विद्यालय के संचालक विभूति कुमार ने बताया कि विद्यालय के कंप्यूटर लैब में लगे चार कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, ई रिक्शा का चार्जर, एमप्लीफायर, इंडक्शन चूल्हा, सहित ऑफिस में रखें कार्यालय खर्च सहित अन्य मद का रखा करीब 18हजार रूपये चोर ले गये।
घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने सुबह फोन के माध्यम से विद्यालय के संचालक को दी। इधर जानकारी मिलते ही पूसा थाना की टीम, इंस्पेक्टर ताजपुर, जिला से आई एफएसएल की टीम, ने पहुंच कर सैंपल इकट्ठा कर तकनीकी सहित कई बिंदुओं पर अनुसंधान शुरू कर दिया है। विद्यालय संचालक एक पत्रकार भी हैं। इसलिए भी इस घटना की चर्चा क्षेत्र में काफी तेजी से हो रही हैं।
बताते चलें कि विगत 11 जनवरी को औद्योगिक उच्च विद्यालय सहित एक घर में चोरों ने चोरी किया था। जिसमें स्कूल से 10 सेट कंप्यूटर यूपीएस आदि की ही चोरी कीकीगयी थी। यदि पुलिस उसे वक्त सजग होती तो यह घटना नहीं होती।
इस नयी घटना से पुलिस की कार्यशाली सवाल के घेरे में है। लोगो का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों पर पुलिस आखिर लगाम लगाने में कामयाब क्यों नहीं हो रही है। चैकीदार, सहित पुलिस के खुफिया तंत्र क्यों विफल है।
