ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 70वें रेल सप्ताह के अवसर पर आयोजित समारोह में समस्तीपुर मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 के तहत विभिन्न क्षेत्र में कुल 12 शील्ड प्राप्त किए। जिन्हें मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने संबंधित शाखाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से ग्रहण किया। यह अपने आप में टीम भावना और सामूहिक नेतृत्व का परिचायक है। यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध : समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, यह…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “मिथिला और मैथिली का केंद्र है समस्तीपुर। यहां के लोग बेहद कर्मठ और मिथिला आंदोलन को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यहां सभी वर्गों में मिथिला, मैथिली और मैथिल के प्रति व्यापक जागरूकता हैं।” समस्तीपुर से बेगुसराय के बीच होगी मिथिला की राजधानी : रविवार को शहर के कोर्ट कैम्पस में अधिवक्ता डॉ परमानंद लाभ की अध्यक्षता में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् की जिला स्तरीय विशेष बैठक में मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के संस्थापक डॉ धनाकर ठाकुर ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, भविष्य में जब कभी मिथिला राज्य का स्थापना होगी तो…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के गोला रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय 59वें श्री श्याम महोत्सव के दूसरे दिन श्याम निशान सह सिगड़ी निशान यात्रा से शहर का वातावरण दिनभर श्याममय बना रहा। इस दौरान श्याम निशान यात्रा में पहली बार शामिल सिगड़ी निशान यात्रा शहर वासियों के आकर्षण का केंद्र रहा। सिगड़ी निशान लिए चल रहे थे 21 श्रद्धालू : इस दौरान पुलिस के महिला और पुरुष जवान भी विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए निशान शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। इस यात्रा में एक हजार से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ओईनी। “हर माता पिता धूमधाम से अपने बेटी का विवाह संपन्न कराना चाहते हैं। हर बेटी भी अपने शादी को लेकर सपने बुनती है। मगर आर्थिक कारणों से उनके सपने अधूरे रह जाते हैं और उन्हें मन को समझाना पड़ता है। मगर अब ऐसा नहीं होगा।” शुक्रवार को ओईनी स्थित चैती दुर्गा स्थान परिसर में आयोजित एक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए टीम शहनाई के संयोजक सुप्रसिद्ध समाजसेवी फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. नीरज मिश्रा ने उक्त बातें कही। बेटी एक परिवार नहीं समाज की प्रतिष्ठा : उन्होंने कहा कि, “रिश्ता आप तय करें, शादी संपन्न कराएगी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ओईनी। “मैथिल कोकिल, मैथिली कुलभूषण महाकवि विद्यापति की जन्म भूमि और महाप्रयाण स्थली को जो पहचान और प्रतिष्ठा मिली उसकी तुलना में ओईनी को समुचित सम्मान नहीं मिला। जबकि इतिहासकार बताते हैं कि, 5 साल की उम्र में पिता के साथ यहां आने के बाद बचपन से अधेड़ावस्था तक का समय उन्होंने यहीं बिताया था। इतना ही नहीं कीर्ति लता, कीर्ति पताका, सहित कालजयी कृति पदावली की रचना उन्होंने यहीं की थी।” इस स्थान को जीवंत बनाए रखने के प्रयास में जुटे युवाओं को देखना सुखद : स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद चुनाव की…
– महाप्रबंधक ओवर ऑल एफिशिएंसी शील्ड पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल को, – स्वच्छता शील्ड धनबाद को – अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला ‘‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार‘‘ ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 हाजीपुर। “पूर्व मध्य रेल ने अपने स्थापना काल से अब तक के अविस्मरणीय सफर के दौरान कई उपलब्ध्यिां हासिल कर चुका है। हमारी कार्य संस्कृति एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि कुल प्रारंभिक आय के मामले में पूर्व मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष में 31 हजार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। विभूति कुमार की रिपोर्ट। Oini 24 समस्तीपुर। जिले सहित आसपास के इलाकों में पिछले एक सप्ताह के भीतर दो बार आई आंधी के साथ बारिश से हुए नुकसान के सदमे से किसान उबरने की कोशिश कर ही रहे थे कि, इसी बीच शुक्रवार की रात एक बार फिर आई तेज आंधी और बारिश ने खेतों व बागानों में खड़ी फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा कर उनके अरमानों पर तुषारापात का दिया। तेज हवा ने पहुंचाया काफी नुकसान : इस तीसरी आंधी और बारिश ने खासकर गेहूं, सरसों, मक्के, आम और लीची की फसल को व्यापक क्षति पहुंचाई…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “बच्चों की अभिरुचि और प्रतिभा के अनुरूप उनका मार्गदर्शन और शैक्षणिक पाठ्यचर्या तैयार करना सर्वांगीण शिक्षा का लक्ष्य है। ऐसे में इस तरह के आयोजनों से एक तरफ बच्चों की अभिरुचि और प्रतिभा को चिन्हित करने में मदद मिलती है वहीं दूसरी तरफ कक्षा के उबाऊ माहौल से अलग उत्सव जैसा माहौल पा कर बच्चे मनोवैज्ञानिक रूप से रिचार्ज हो जाते हैं।” शनिवार को शहर के राज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित फूड फेस्टिवल सह कला संस्कृति जागरूकता कार्यक्रम 2026 के उद्घाटन सत्र में अतिथियों का स्वागत करते हुए निदेशक दीपक कुमार मंडल ने उक्त…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “आपदा प्रबंधन में ‘रिस्पॉन्स’ से अधिक महत्वपूर्ण ‘प्रीवेंशन’ (बचाव) है। इसलिए सभी अधिकारी प्रो-एक्टिव मोड में रहें। फील्ड स्तर पर तैनात अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में आम जनता को कोई असुविधा न हो। लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” समाहरणालय सभागार में आगामी गर्मी के मौसम में हीट वेव (लू) से बचाव और मॉनसून पूर्व एहतियाती तैयारियों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन की तत्परता और आम जनमानस की सुरक्षा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शनिवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में भरण-पोषण से संबंधित मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें विशेष रूप से वृद्ध माता-पिता एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की भरण पोषण से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। लापरवाही बर्दाश्त नहीं : बैठक के दौरान श्री कुमार ने उपस्थित व्यक्तियों से क्रमवार उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस क्रम में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, समाज के कमजोर एवं असहाय वर्गों को समय पर न्याय एवं…