
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 70वें रेल सप्ताह के अवसर पर आयोजित समारोह में समस्तीपुर मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 के तहत विभिन्न क्षेत्र में कुल 12 शील्ड प्राप्त किए। जिन्हें मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने संबंधित शाखाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से ग्रहण किया। यह अपने आप में टीम भावना और सामूहिक नेतृत्व का परिचायक है।
यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध :
समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, यह उपलब्धि मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मियों की दक्षता, समर्पण, कड़ी मेहनत एवं टीम वर्क का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इन उपलब्धियों से रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में समग्र विकास का स्पष्ट संकेत मिलता है। समस्तीपुर मंडल आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यात्रियों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने कहा कि, “यह उपलब्धि न केवल मंडल बल्कि संपूर्ण पूर्व मध्य रेलवे के लिए गर्व का विषय है, जो निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है।”
समस्तीपुर मंडल को प्राप्त शील्ड की सूची :
# वाणिज्यिक दक्षता शील्ड एवं बेस्ट परफॉर्मेंस इन बिजनेस डेवलपमेंट शील्ड – वाणिज्य विभाग, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति।
# राजभाषा अन्तर डिविजिनल दक्षता शील्ड – राजभाषा विभाग, अपर मंडल रेल प्रबंधक, सन्नी सिन्हा के साथ राजभाषा अधिकारी।
# इंजीनियरिंग दक्षता शील्ड – इंजीनियरिंग विभाग, वरीय मंडल इंजीनियर (समन्वय) संजय कुमार।
# स्क्रैप निस्तारण शील्ड – भंडार विभाग, वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक गौरव कुमार सिंह।
# चिकित्सा दक्षता शील्ड – चिकित्सा विभाग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. सुनील कुमार।
# दूरसंचार दक्षता शील्ड – सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, वरीय मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, पंकज कुमार।
# बेस्ट कोचिंग डिपो शील्ड – यांत्रिक विभाग, वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर, दुर्गेश कुमार सिंह को सोनपुर के साथ संयुक्त रूप से,
# बेस्ट डीजल शेड शील्ड – यांत्रिक विभाग, वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर, (लोको) अरविन्द कुमार।
# समग्र दक्षता शील्ड – परिचालन विभाग, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक विजय प्रकाश।
# स्टेशन साफसफाई शील्ड (छोटा स्टेशन) – सलौना यांत्रिक विभाग, वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर, दुर्गेश कुमार सिंह।
# बेस्ट रनिंग रूम शील्ड – नरकटियागंज, विद्युत (ओपी) विभाग, वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर,(ओपी), संजय कुमार।
इसके साथ ही महाप्रबंधक द्वारा मंडल के कुछ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया जिसमें गौरव कुमार सिंह वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक, उत्कर्ष कुमार वरीय मंडल इंजीनियर-3, त्रिलोकनाथ वर्मा सहायक कार्मिक अधिकारी, देवाशीष कुमार एसएसओ अकाउंट्स, पुनेश्वर कुमार काज़ी जूनियर अकाउंट्स अस्सिटेंट, चंद्रकांत कुमार सीएलए, दीपक कुमार, टीएम 3, टुनटुन राय टीटीई, मदन मोहन कुमार टेक्निशियन ग्रेड 3, गुड्डू कुमार, प्वांइट्समैन- बी, गोकुलेश पाठक, सब इंस्पेक्टर तथा मोहम्मद एहतेशाम अशरफ, टेक ग्रेड 1 शामिल हैं।