ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाइज युनियन के केन्द्रीय आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाइज युनियन ने समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों के सभी ऑफिस, एवं लॉबी पर रेल कर्मियों ने चार नए श्रम कानून, न्यू पेंशन स्कीम, सरकारी संपत्ति रेलवे सहित के निजीकरण के विरोध में एवं पुरानी पेंशन बहाली एवं सभी खाली पड़े पदों पर अविलंब बहाली के समर्थन में काली पट्टियां बांधकर या कला बिल्ला लगा कर विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल रेल कर्मी : इस प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, संगठन सचिव दीपक कुमार सिंह, आउटडोर शाखा सचिव सुबोध कुमार, आउटडोर…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। अब चिकित्सा क्षेत्र में कैरियर तलाश रहे छात्र–छात्राओं को नर्सिंग शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित विद्यापति इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन को बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता मिल गई है। इस उपलब्धि से संस्थान के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। आधुनिक लैब, अनुभवी शिक्षकों की टीम तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध : संस्थान प्रबंधन के अनुसार, सभी आवश्यक मापदंडों एवं अधोसंरचना को पूर्ण करने के बाद यह मान्यता प्राप्त हुई है। संस्थान में आधुनिक लैब, अनुभवी शिक्षकों की…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पटना। डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव रखने वाले लाइव सिटीज के पत्रकार प्रखर अक्षय आनंद को वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बिहार इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मंगलवार को डब्लू.जे.ए.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की सहमति से राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने उक्त घोषणा की है। अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के आधार पर मिली जिम्मेदारी : श्री आनंद ने पूर्व में वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पटना जिला सचिव एवं बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया हैं। संगठन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली द्वारा विश्वविद्यालय के मखाना अनुसंधान एवं विकास उत्कृष्टता केंद्र के तत्वावधान में “मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीक” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। उद्घाटन : इस अवसर पर सर्वप्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. आर.के. तिवारी एवं मखाना अनुसंधान एवं विकास उत्कृष्टता केंद्र की नोडल पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अत्यंत महत्वपूर्ण फसल मखाना : तत्पश्चात उपस्थित किसानों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ पुष्पा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मोहिउद्दीननगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए मोहिउद्दीननगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सिद्धार्थ क्षत्रिय को समस्तीपुर जिला (ग्रामीण) अध्यक्ष मनोनीत किया है। सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे : उनके इस मनोनयन से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सिद्धार्थ क्षत्रिय लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी भी रह चुके हैं और संगठन के विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जगी नई…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के केंद्रीय नेतृत्व ने महापौर नगर निगम समस्तीपुर अनिता राम को समस्तीपुर शहरी क्षेत्र का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, प्रशंसकों व समर्थकों में व्यापक उत्साह एवं हर्ष का माहौल है। कांग्रेस जनों ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार : पार्टी शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, अनिता राम, प्रियंका गाँधी, कृष्णा अल्लावारू, सुशील पासी, अखिलेश प्रसाद सिंह, राजेश राम आदि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। दैनिक कक्षा संचालन केलिए रूटीन और विद्यालय की गतिविधियों के विधिवत संचालन के लिए शैक्षणिक कैलेंडर का निर्धारित होना बेहद आवश्यक एवं महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यूं कहें कि, विद्यालय में अनुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का पहला चरण और सेल्फ डिसिप्लीन का आईना होते हैं एकेडमिक कैलेंडर और रूटीन। करते हैं पूरे सत्र को व्यवस्थित : सिटी सेंट्रल हाई स्कूल में सत्र 2026-27 के अकादमिक कैलेंडर जारी करते हुए विद्यालय के निदेशक संजीव पांडेय ने उक्त बातें कही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अकादमिक कैलेंडर और रूटीन विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का आधार होता…
ओईनी (एनएसबी)। “कभी सफलता के पीछे नहीं, उत्कृष्टता की ओर भागना चाहिए। इस केलिये जिस क्षेत्र या विषय में अभिरुचि हो उसका सूक्ष्मता और गहराई के साथ अध्ययन करिए, सफलता अपने आप मिलेगी। उन्होंने कहा कि, स्कूल एक मात्र ऐसी जगह है जहां बच्चों समेकित रूप से सर्वांगीण विकास होता है। यही वह जगह है जहां से भविष्य की दशा और दिशा दोनों तय होती है।” गौरवशाली अतीत हमें बेहतर करने केलिए करते हैं प्रेरित : स्थानीय ज्ञानदा नेशनल एकेडमी के 16वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. मांजरिक मृणाल ने अपने संबोधन में उक्त बातें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। नगर निगम क्षेत्र के कुसुम पांडे स्मृति साहित्य संस्थान में रविवार को रेलवे के पूर्व राजभाषा अधिकारी भुवनेश्वर मिश्र की अध्यक्षता एवं प्रसिद्ध गजलकार प्रवीण कुमार चुन्नू के संचालन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि अर्पण के साथ गोष्ठी की शुरुआत : संस्था के संस्थापक शिवेंद्र कुमार पांडे के द्वारा मार्च माह में जन्मे विभूतियां के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा व श्रद्धांजलि अर्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मनोरम वेला का लोकार्पण : डॉ..रामसूरत प्रियदर्शी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से गोष्ठी परवान चढ़ा। तत्पश्चात उपस्थित साहित्य सेवियों ने प्रधानाध्यापक मुकेश…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। खाटू श्याम बिहारी मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय 59वां श्री श्याम महोत्सव इत्र वर्षा, चंग धमाल, फूलों की होली और महाभण्डारे के साथ तीसरे दिन सोमवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। भजन की धुन पर नाचते गाते रहे श्रद्धालू : समापन के पूर्व भजन गायकों की टोली ने श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के भक्ति पर आधारित भजन और गीत की प्रस्तुति से भक्ति के सागर में गोते भी लगवाये। जिसमें राजस्थान के अलवर से पधारी जस्सी सैनी, सूरजगढ़ के संजय सेन और कानपुर के श्रेष्ठ दीक्षित आदि कलाकारों की टोली द्वारा…