
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मोहिउद्दीननगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए मोहिउद्दीननगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सिद्धार्थ क्षत्रिय को समस्तीपुर जिला (ग्रामीण) अध्यक्ष मनोनीत किया है।
सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे :
उनके इस मनोनयन से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सिद्धार्थ क्षत्रिय लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी भी रह चुके हैं और संगठन के विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जगी नई उम्मीद :
पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, जनसंपर्क और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनके अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पार्टी जिले में और अधिक सशक्त होगी तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
बधाई और शुभकामना :
बधाई देने वालों में कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण भगत, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता आयुष भगत, अरविन्द ठाकुर, उमाशंकर सिंह, डॉ. एन खान, अरुण कुमार तथा सच्चिदानंद कुवंर सहित कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कामना की है।
शीर्ष नेतृत्व का आभार :
इस अवसर पर श्री क्षत्रिय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।