
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के केंद्रीय नेतृत्व ने महापौर नगर निगम समस्तीपुर अनिता राम को समस्तीपुर शहरी क्षेत्र का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, प्रशंसकों व समर्थकों में व्यापक उत्साह एवं हर्ष का माहौल है।
कांग्रेस जनों ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार :
पार्टी शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, अनिता राम, प्रियंका गाँधी, कृष्णा अल्लावारू, सुशील पासी, अखिलेश प्रसाद सिंह, राजेश राम आदि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
समर्पित कांग्रेस नेता की पौत्री :
बताते चलें कि, श्रीमती राम पुराने कांग्रेस के लिए समर्पित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके दादा स्मृति शेष चूल्हाई राम कांग्रेस के प्रखर नेता व 1972 ई. में विधायक भी रह चुके हैं। वहीं श्रीमती राम कल्याणपुर विधान सभा से कांग्रेस की प्रत्याशी भी रह चुकी हैं।
जगी उम्मीद की किरण होगा मजबूत संगठन :
इस मनोनयन से उत्साहित पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कहा अनीता राम को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपना उनके संघर्ष, पार्टी के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण का सम्मान है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से निश्चित रूप से समस्तीपुर कांग्रेस को नई ऊर्जा और ऊंचाई मिलेगी।
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना प्राथमिकता :
वहीं श्रीमती राम ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि, कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं में विश्वास जगा कर उनकी वापसी सुनिश्चित करने के साथ साथ नई पीढ़ी में भी कांग्रेस के प्रति विश्वास जगाना, सबको साथ लेकर पार्टी व संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और पार्टी के सिद्धांत व विचारों को नए सिरे से जन जन तक पहुंचना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
लोगों ने दी बधाई :
अध्यक्ष बनाए जाने की खबर फैलते ही जिले भर से बधाईयों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष राम कलेवर प्रसाद सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अब्बू तमीम, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भूपनेश्वर राम, एखलाकुर रहमान सिद्दीकी, अजनी मिश्र, सुमन कुमार, देविता गुप्ता, शम्भु प्रसाद सिंह, श्री डोमन राम, पूसा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, शिवराम ठाकुर, मुकुन्द कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, रंजन शर्मा, अबू तनवीर आदि सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हैं।