
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाइज युनियन के केन्द्रीय आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाइज युनियन ने समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों के सभी ऑफिस, एवं लॉबी पर रेल कर्मियों ने चार नए श्रम कानून, न्यू पेंशन स्कीम, सरकारी संपत्ति रेलवे सहित के निजीकरण के विरोध में एवं पुरानी पेंशन बहाली एवं सभी खाली पड़े पदों पर अविलंब बहाली के समर्थन में काली पट्टियां बांधकर या कला बिल्ला लगा कर विरोध जताया।
प्रदर्शन में शामिल रेल कर्मी :
इस प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, संगठन सचिव दीपक कुमार सिंह, आउटडोर शाखा सचिव सुबोध कुमार, आउटडोर शाखा कोषाध्यक्ष विमलेश कुमार, लोकों शेड में लोको शाखा सचिव सोहन कुमार यादव, सहरसा में मंडल अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, सहरसा शाखा सचिव उमाशंकर चौपाल, सहरसा शाखा अध्यक्ष चंदन पासवान, शाखा कोषाध्यक्ष साजन कुमार, व शाखा संगठन सचिव प्रवीण कुमार, सोनबरसा कचहरी में सहरसा शाखा संयुक्त सचिव श्यामनंदन पासवान,
सिमरी बख्तियारपुर में मंडल संगठन सचिव रविन्द्र कुमार, बनमनखी में मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पुर्णिया कोर्ट में ज़ोनल वर्किंग कमिटी प्रमोद कुमार राय, सरायगढ़ में शाखा कार्यकारी उपाध्यक्ष निशांत झा, झंझारपुर में दरभंगा संयुक्त शाखा सचिव मो इम्तियाज, दरभंगा शाखा उपाध्यक्ष बैद्यनाथ भारती, संरक्षक भूषण सिंह, कृष्ण कुमार,
दरभंगा में मंडल सचिव संजीव कुमार मिश्र, शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, शाखा सचिव राकेश पासवान, उपाध्यक्ष लाल बाबू पासवान, कपरपूरा में मंडल सहायक सचिव राज कुमार, मोतिहारी में शाखा अध्यक्ष बृजमोहन ठाकुर, उपाध्यक्ष स्वयं प्रकाश राय, मझोलिया में मोतिहारी शाखा सचिव मधुरंजन कुमार सिंह एवं सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।