
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। नगर निगम क्षेत्र के कुसुम पांडे स्मृति साहित्य संस्थान में रविवार को रेलवे के पूर्व राजभाषा अधिकारी भुवनेश्वर मिश्र की अध्यक्षता एवं प्रसिद्ध गजलकार प्रवीण कुमार चुन्नू के संचालन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि अर्पण के साथ गोष्ठी की शुरुआत :
संस्था के संस्थापक शिवेंद्र कुमार पांडे के द्वारा मार्च माह में जन्मे विभूतियां के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा व श्रद्धांजलि अर्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
मनोरम वेला का लोकार्पण :
डॉ..रामसूरत प्रियदर्शी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से गोष्ठी परवान चढ़ा। तत्पश्चात उपस्थित साहित्य सेवियों ने प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के द्वारा संपादित नवीनतम कृति ‘मनोरम बेला’ का लोकार्पण किया। इस दौरान काव्यों ने मनोरम वेला की जम कर प्रशंसा की।
कवियों ने खूब बटोरी तालियां :
काव्य गोष्ठी में कविवर शिवेंद्र कुमार पांडे, कवि राजकुमार राय राजेश, मुकेश कुमार, गजलकार कासिम सबा, कवि राजकुमार चौधरी, अधिवक्ता अशोक वर्मा, जीवछ राय वीराना, हास्य कवि विष्णु केडिया, स्मृति झा, अरविंद सत्यार्थी, मो.जावेद, रिंकू शर्मा, दीपक कुमार श्रीवास्तव, पत्रकार मिंटू कुमार झा, रामाश्रय राय राकेश, डॉ.परमानंद लाभ ने एक से बढ़कर एक हिन्दी, उर्दू,अंगिका, बज्जिका और मैथिली भाषा में रचनाओं पर खूब ताली बटोरी।
धन्यवाद ज्ञापन :
इसके पूर्व डॉ. रमेश गौरीश ने दूर दूर से आए कवियों का स्वागत किया और कुमारी शैलजा कनिष्ठ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।