
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 पटना। डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव रखने वाले लाइव सिटीज के पत्रकार प्रखर अक्षय आनंद को वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बिहार इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मंगलवार को डब्लू.जे.ए.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की सहमति से राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने उक्त घोषणा की है।

अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के आधार पर मिली जिम्मेदारी :
श्री आनंद ने पूर्व में वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पटना जिला सचिव एवं बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया हैं। संगठन ने उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मिलेगा अनुभव का लाभ :
इस निर्णय से राष्ट्रीय कमिटी को विश्वास है कि, उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, मजबूती और विस्तार मिलेगा, साथ ही डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सकारात्मक पहल देखने को मिलेगा। उधर, कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के सदस्यों ने श्री आनंद को बधाई सहित शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “संगठन को उनके अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और वे बिहार में वेब पत्रकारों के हितों को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे।”
जिला इकाइयां होंगी मजबूत :
बताते चलें कि, नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री आनंद लाइव सिटीज से पहले टाइम्स नाउ, लाइव बिहार और इंडिया न्यूज आदि के साथ भी काम कर चुके हैं। इनके मनोनयन पर वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव राम बालक राय ने अक्षय आनंद जी को अपनी शुभकामना और बधाई देते हुए कहा कि, “आपके मनोनयन से निश्चित ही संगठन को मजबूती मिलेगी और जिले की इकाइयां मजबूत होगी।”