ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। अब चिकित्सा क्षेत्र में कैरियर तलाश रहे छात्र–छात्राओं को नर्सिंग शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित विद्यापति इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन को बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता मिल गई है। इस उपलब्धि से संस्थान के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
आधुनिक लैब, अनुभवी शिक्षकों की टीम तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध :
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, सभी आवश्यक मापदंडों एवं अधोसंरचना को पूर्ण करने के बाद यह मान्यता प्राप्त हुई है। संस्थान में आधुनिक लैब, अनुभवी शिक्षकों की टीम तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है, जिससे छात्रों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध :
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एस. के. मंडल ने अपने संदेश में कहा कि, “यह हमारे ग्रुप के लिए गर्व का क्षण है। हमारा उद्देश्य है कि हम हाशिए पर पड़े वर्ग के छात्रों को भी अपेक्षाकृत न्यूनतम शुल्क पर उत्कृष्ट नर्सिंग शिक्षा प्रदान कर उन्हें एक कुशल एवं संवेदनशील स्वास्थ्यकर्मी के रूप में तैयार करें। हम भविष्य में भी उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
सीधे नामांकन केलिए संस्थान से करें संपर्क :
श्री मंडल ने इच्छुक छात्र–छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि, “संस्थान नए सत्र में सीधे नामांकन हेतु कार्यालय अवधि में संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।”