Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के गोला रोड स्थित खाटू श्याम बिहारी मंदिर में शनिवार को अखण्ड ज्योत व पाठ के साथ तीन दिवसीय 59वां श्री श्याम महोत्सव शुरू हो गया। इस दौरान पाठ वाचक और श्रद्धालु महिलाओं के समवेत पाठ और कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति से पूरा खाटू श्याम मंदिर श्याममय हो गया। समान परिधान व श्रृंगार में सजी 61 महिलाएं पाठ में हुई शामिल : राजस्थान से पधारे रतनगढ के कृष्णानंद महाराज व प्रदीप पारुल आत्रे ने श्याम अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन साथ विधिवत पाठ आरम्भ कराया। इस पाठ में एक समान परिधान व श्रृंगार में सजी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसलिए जनहित में पारदर्शिता के साथ सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।” अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने शनिवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में अधिवक्ताओं के साथ नोटरी कार्यों में सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क (राशि) को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। निर्धारित नियमों का पालन : बैठक के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पक्षों को गंभीरता से…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी 24 ओईनी (एनएसबी)। मृदा संरक्षण के साथ फसल उत्पादन में वृद्धि मौजूदा हालात में किसी चुनौती से कम नहीं। इन हालातों से निपटने में शिव शक्ति एग्रीटेक के उत्पाद बेहद उपयोगी व कारगर हैं।  किसान सम्मेलन आयोजित :  शिवशक्ति एग्रीटेक के बैनर तले ढोली के रैनी एवं दरभंगा के सोनकी में किसान जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित किसान सम्मेलन की जानकारी देते हुए शिव शक्ति एग्रीटेक के रीजनल सेल्स मैनेजर संतोष कुमार झा ने संवाददाता से उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि, इस किसान सम्मेलन के दौरान किसानो को मखाना की समुन्नत खेती, ऑर्गेनिक खेती एवं…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में बिहार की सोंधी खुश्बू हवा में तैर गई जब बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका सिमरन श्रुति ने अपने सुमधुर गीतों व बिहारी अंदाज से हरियाणा में बिहारीपन का अहसास करा कर लोगों को खूब रिझाया। अवसर था बिहार फाऊंडेशन गुरुग्राम चैप्टर के द्वारा आयोजित बिहार दिवस समारोह का। अध्यक्षता, संचालन और धन्यवाद ज्ञापन :  बुधवार को एपेरल हाउस, सेक्टर 44, गुरुग्राम, हरियाणा में बिहार फाऊंडेशन गुरुग्राम चैप्टर ने बिहार दिवस का समारोह पूर्वक आयोजन किया। फाउंडेशन के चेयरमैन के.के. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन मनोज भावक एवं…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 1 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसी बीच अगले 72 घंटों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौर रन हवा की रफ्तार तेज रह सकती है। कहीं कही ओला वृष्टि भी हो सकती है। छाए रहेंगे आसमान में बादल : इस बाबत जिले के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से विश्वविद्यालय के जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल, 2026 तक के मौसम…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त भजन गायिका राजस्थान अलवर की जस्सी सैनी, सूरजगढ़ के संजय सेन, योगेश शर्मा व कानपुर के श्रेष्ठ दीक्षित सहित आदि कलाकारों के भजनों से सजेगा 59वाँ श्री श्याम महोत्सव।  सारी तैयारियां पूरी : उक्त जानकारी देते हुए शहर के गोला रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि, “59वां तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 28 मार्च को अखण्ड ज्योत पाठ के साथ शुरू होगा। आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।” कार्यक्रम का विवरण : तैयारियों को अंतिम रूप देने केलिए…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। एक महिला समेकित रूप में पूरी कुशलता के साथ बहुआयामी व्यक्तित्व को जीती है। अनुभव बताते हैं कि, प्रत्येक महिला कर्मचारी अपने समकक्ष पुरुष की तुलना में कहीं अधिक जिम्मेदारी और कुशलता से कार्यस्थल पर दायित्वों और उससे जुड़ी परिस्थितियों का दबाव झेलती हैं। धैर्य, सहनशीलता और करुणा की प्रतिमूर्ति :  समस्तीपुर मंडल मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने उक्त बातें कही। महिलाओं को धैर्य, सहनशीलता और करुणा की प्रतिमूर्ति बताते हुए उन्होंने महिलाओं के कार्यकुशलता…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मोरवा। जिले के मोरवा प्रखंड स्थित इन्द्रवारा गांव स्थित निषाद समुदाय के तीर्थ बाबा केवल स्थान एवं बाबा अमरसिंह स्थान राजकीय मेले का भव्य उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा परिसर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल से सराबोर हो गया। निषाद समाज के लिए राष्ट्रीय तीर्थ :  बताते चलें कि, बाबा केवल एवं बाबा अमरसिंह निषाद समाज के पूजनीय लोक देवता माने जाते हैं। दोनों महापुरुषों ने अपने जीवनकाल में समाज कल्याण, निषाद समाज के उत्थान तथा सामाजिक समरसता के लिए…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। गुरुवार को माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में रोसड़ा के मिर्जापुर स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी महिला वर्ग , कबड्डी पुरुष वर्ग,वॉलीबॉल महिला वर्ग, वॉलीबॉल पुरुष वर्ग ,महिला दो सौ और चार सौ मीटर दौड़, पुरुष दो सौ और चार सौ मीटर दौड़, इत्यादि खेल का आयोजन किया गया। उद्घाटन व धन्यवाद ज्ञापन : जिसमें बालिका उच्च विद्यालय पांचुपुर, स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल मिर्जापुर, बी एस एस क्लब पांचुपुर के छात्र छात्राओं सहित सैकड़ों ग्रामीण छात्र–छात्राओं ने…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिला मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बुधवार को “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (प्रतिषेध, निवारण और अधिनियिम)” विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीडीसी व पदाधिकारियों ने किया उद्घाटन : सरकारी एवं निजी कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने तथा संबंधित कानून के प्रावधानों के प्रति अधिकारियों व कर्मचारियों को जागरूक करने उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह सहित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। जागरूकता से ही आएगा बदलाव : प्रशिक्षण सह कार्यशाला के…

Read More