
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त भजन गायिका राजस्थान अलवर की जस्सी सैनी, सूरजगढ़ के संजय सेन, योगेश शर्मा व कानपुर के श्रेष्ठ दीक्षित सहित आदि कलाकारों के भजनों से सजेगा 59वाँ श्री श्याम महोत्सव।
सारी तैयारियां पूरी :
उक्त जानकारी देते हुए शहर के गोला रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि, “59वां तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 28 मार्च को अखण्ड ज्योत पाठ के साथ शुरू होगा। आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।”
कार्यक्रम का विवरण :
तैयारियों को अंतिम रूप देने केलिए आयोजित एक बैठक के बाद श्री अग्रवाल ने बताया कि, “राजस्थान के रतनगढ से पधारे कृष्णानंद महाराज व प्रदीप पारुल आत्रे के नेतृत्व में 28 मार्च को प्रातः 10:30 बजे अखंड ज्योत पाठ के साथ शुरू होने वाला यह महोत्सव 30 मार्च को फूलों की होली, इत्र वर्षा, चंग धमाल और महाभंडारे के साथ संपन्न होगा।
श्याम निशान व सिगड़ी यात्रा :
इसी क्रम में 29 मार्च को श्याम निशान शोभायात्रा व सिगड़ी यात्रा निकाली जाएगी। जो मंदिर प्रांगण से निकल शहर भ्रमण के बाद पुनः मंदिर परिसर पहुंच समाप्त होगी। इसके बाद शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे श्याम ज्योत जलाई जाएगी, इस दौरान भजनों की भी प्रस्तुति जारी रहेगी।
बैठक में लिए गए कई निर्णय :
बताते चलें कि, 59वें श्री श्याम महोत्सव को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता और सचिव निर्मल केडिया के संचालन में आयोजन समिति की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई, जिसमें सभी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें महोत्सव के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
हजारीमल इन्द्रोलिया का पावन सानिध्य :
श्री अग्रवाल ने बताया कि, “इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सूरजगढ़धाम से पधारे हजारीमल इन्द्रोलिया का पावन सानिध्य भी प्राप्त होगा।
कई सदस्यों ने दिए सुझाव :
मौके पर वरिष्ठ सदस्य सुनील अग्रवाल, पंकज सिंघी, आनंद संथालिया, राजेश अग्रवाल, महेंद्र केडिया व मनोज काबरा, बसंत संथालिया, श्याम भूत,दीपू मोदी,राजेश अग्रवाल, जयप्रकाश भूत, रूपेश सोनी, अनिकेत अग्रवाल,माधव संथालिया, राकेश अग्रवाल, दिनेश केडिया, नयन सर्राफ, रितेश अग्रवाल, राधे बोहरा, सुमीत खंडेलवाल आदि सदस्यों ने आयोजन को भव्य बनाने के संबंध में सुझाव दिया।