
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। गुरुवार को माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में रोसड़ा के मिर्जापुर स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी महिला वर्ग , कबड्डी पुरुष वर्ग,वॉलीबॉल महिला वर्ग, वॉलीबॉल पुरुष वर्ग ,महिला दो सौ और चार सौ मीटर दौड़, पुरुष दो सौ और चार सौ मीटर दौड़, इत्यादि खेल का आयोजन किया गया।
उद्घाटन व धन्यवाद ज्ञापन :
जिसमें बालिका उच्च विद्यालय पांचुपुर, स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल मिर्जापुर, बी एस एस क्लब पांचुपुर के छात्र छात्राओं सहित सैकड़ों ग्रामीण छात्र–छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पत्रकार मनोज कुमार, विशिष्ट अतिथि डीपीओ नीरजेश कुमार, बीएस एस क्लब के सचिव शतीश कुमार, स्कॉलर्स स्कूल के संस्थापक अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को फूलमाला, मोमेंटो, मेडल व विजेता एवं उपविजेता कप से सम्मानित किया। अखिलेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
अतिथियों का स्वागत और योगदान :
इसके पूर्व तमाम आगत अतिथियों का मोमेंटो व फूल माला से स्वागत किया गया। दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में रमणीक कुमार, सुमित कुमार, गुरुदेव अजीज, कविता कुमारी, स्वाति कुमारी, रीता शुभम राज, माय भारत के स्वयंसेवक मो अली इत्यादि ने का अहम योगदान रहा।