
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। एक महिला समेकित रूप में पूरी कुशलता के साथ बहुआयामी व्यक्तित्व को जीती है। अनुभव बताते हैं कि, प्रत्येक महिला कर्मचारी अपने समकक्ष पुरुष की तुलना में कहीं अधिक जिम्मेदारी और कुशलता से कार्यस्थल पर दायित्वों और उससे जुड़ी परिस्थितियों का दबाव झेलती हैं।
धैर्य, सहनशीलता और करुणा की प्रतिमूर्ति :
समस्तीपुर मंडल मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने उक्त बातें कही। महिलाओं को धैर्य, सहनशीलता और करुणा की प्रतिमूर्ति बताते हुए उन्होंने महिलाओं के कार्यकुशलता की जम का प्रशंसा की।
घर और कार्यालय की जिम्मेदारियों में संतुलन :
अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि, “घर और कार्यालय की जिम्मेदारियों में संतुलन बनाए रखना आपकी अद्भुत क्षमता का आईना है । घर में परिवार के बुजुर्गों व बच्चों की देखभाल, व, उनके दैनिक जीवन का प्रबंधन तथा विभिन्न रिश्तों को तन्मयता के साथ निभाते हुए संपूर्ण गृह व्यवस्था के संचालन का पूरी निष्ठा, समर्पण और दक्षता से करती ही हैं, वे कार्यालयीन कार्यों का भी अत्यंत प्रतिबद्धता, कौशल और पेशेवर उत्कृष्टता के साथ निर्वहन करते हुए निरंतर आगे भी बढ़ती रहती हैं।”
महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित :
समस्तीपुर मंडल मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज एवं कार्यस्थल पर महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान तथा महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक कुमार ने स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने अपने संबोधन में महिला कर्मचारियों की सराहना
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय द्वारा तैयार महिला सशक्तिकरण विषय पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यस्थल पर चुनौतियां तथा आत्मनिर्भरता की आवश्यकता :
तत्पश्चात विभिन्न महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों—यथा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रेखा साहू, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति, लोको पायलट गुड्स कंचन कुमारी, तथा वरीय वाणिज्य लिपिक सह टिकट निरीक्षक कंचन कुमारी, ने अपने-अपने अपने अनुभवों के आधार पर कार्यस्थल पर महिलाओं की चुनौतियों, उपलब्धियों तथा आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
महिला कर्मी सहित सभी शाखा अधिकारी भी रहे उपस्थित :
सभी प्रतिभागियों एवं महिला कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप एक-एक सम्मान स्मारिका भी प्रदान किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की सफलता में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की सदस्यों का भी योगदान रहा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सन्नी सिन्हा सहित मंडल की महिला कर्मचारियों तथा सभी शाखा अधिकारियों की भी उपस्थिति रही।