
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में बिहार की सोंधी खुश्बू हवा में तैर गई जब बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका सिमरन श्रुति ने अपने सुमधुर गीतों व बिहारी अंदाज से हरियाणा में बिहारीपन का अहसास करा कर लोगों को खूब रिझाया। अवसर था बिहार फाऊंडेशन गुरुग्राम चैप्टर के द्वारा आयोजित बिहार दिवस समारोह का।
अध्यक्षता, संचालन और धन्यवाद ज्ञापन :
बुधवार को एपेरल हाउस, सेक्टर 44, गुरुग्राम, हरियाणा में बिहार फाऊंडेशन गुरुग्राम चैप्टर ने बिहार दिवस का समारोह पूर्वक आयोजन किया। फाउंडेशन के चेयरमैन के.के. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन मनोज भावक एवं धन्यवाद ज्ञापन सेक्रेटरी पंकज केसरी ने किया।
उद्घाटन व अतिथि का संबोधन :
अतिथियों के स्वागत अभिनंदन की औपचारिकता के बाद सर्वप्रथम पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को बिहार के तीव्र विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में बिहार की गरिमामय संस्कृति और बिहार के विकास में वहां के लोगों के योगदान की सराहना की।।
तीन स्तंभ जुड़ाव, ब्रांडिंग एवं व्यवसाय :
इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि, “आज बिहार एक नए मोड़ पर खड़ा है, हम अपने गौरवशाली अतीत पर गर्व करते हैं, किंतु हमें अपने बीते हुए कल की नहीं बल्कि आज और आने वाले कल के लिए तत्पर रहना है। एक प्रगतिशील बिहार के निर्माण के लिए तीन स्तंभ जुड़ाव, ब्रांडिंग एवं व्यवसाय सबसे महत्वपूर्ण है।”
कॉरपोरेट सेक्टर के नामचीन हस्तियों ने किया उद्गार व्यक्त :
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुदेश यादव, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष आई.एस. झा, श्याम पावर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आर.एस. ठाकुर, आदित्य राज सहित कई चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, कॉरपोरेट सेक्टर के नामचीन हस्ती, विभिन्न पदों पर आसीन पदाधिकारी, कर्मी और व्यवसायियों ने भी अपने उदगार व्यक्त किये।
बिहार को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का संकल्प:
मौके पर बिहार फाऊंडेशन के मुरारी सिंह, विक्रम सिंह ट्रेजर, प्रदीप कुमार, राम शंकर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, दीपक वर्मा, अपूर्व कुमार, रंजीत कुमार, दिलीप शर्मा, स्नेहा कुमारी, अनिकेत कुमार, पी.एन. गुप्ता, मुकेश कुमार, सियाराम कुमार, संगीता केसरी, श्वेतांक केशरी आदि ने भरपूर सहयोग किया और बिहार को प्रगति की नई ऊंचाईयों पर ले जाने का संकल्प लिया।