Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दरभंगा । को कृषि विज्ञान केन्द्र जाले परिसर में मैनकाइंड ऐग्रिकल्चर कंपनी के सहयोग से डॉ दिव्यांशु शेखर, वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र जाले दरभंगा की अध्यक्षता में मखाना रोग प्रबंधन विषय पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मखाना में कीट प्रबंधन :  इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ शेखर ने बताया कि मखाना उत्पादन में कीट व व्याधि नियंत्रण/प्रबंधन बेहद आवश्यक है। मखाना के तालाब में काई की समस्या सामान्य समस्या है। फसल के अग्रिम बढ़वार के समय (मार्च – अप्रैल में) काई नियंत्रण के लिए कॉपर सल्फेट का प्रयोग…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दरभंगा। जिले के जाले स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में हिल इंडिया लिमिटेड (रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग, भारत सरकार का उपक्रम) के सहयोग से ‘समेकित कीट प्रबंधन एवं रसायनों का सही से प्रयोग‘ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सही मात्रा में, सही समय पर और पौधे की सही अवस्था में करें छिड़काव :  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ दिव्यांशु शेखर, वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र, जाले, दरभंगा ने अपने संबोधन में कहा कि, “आज कल आम और लीची में किसान भाई – बहन जो…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही प्रकृति पूजन की सांस्कृतिक परंपरा के तहत चार दिवसीय अद्भुत व अनोखा महानुष्ठान, लोक आस्था का महापर्व ‘चैती छठ’ बुधवार को पौ फटते ही संपन्न हो गया। इस अवसर पर अहले सुबह व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार केलिए चिर आरोग्य, अक्षय स्वास्थ्य, व अमिट सुख-शांति के लिए भगवान भास्कर एवं छठी मईया से प्रार्थना की। अनोखा लोक पर्व है छठ : पंडित या पुरोहित, भारी भरकम मंत्रों व हवन आदि के बिना संपन्न होने वाला यह भारतीय संस्कृति का एक ऐसा अनोखा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “भू–गर्भ जल के स्तर में लगातार गिरावट बेहद चिंता का विषय है। जल हमारी जीवनरेखा है तथा उसके संरक्षण में विज्ञान एवं अनुसंधान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण तो है ही, भू–गर्भ जल को रिचार्ज करने के लिए जलाशयों के संरक्षण को लेकर जन जागरूकता और सामाजिक स्तर पर सामूहिक प्रयास भी उतना ही जरूरी है। अभी से करना होगा प्रयास :  विश्व जल दिवस- 2026 के अवसर पर समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा मंगलवार एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार…

Read More

 ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। बिहार राज्य भूमि संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राजस्व कर्मचारी विगत 11 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण करीब 40 दिनों से अंचल कार्यालय सहित पंचायतों में एफसी राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है। ऐच्छिक स्थानांतरण सहित 17 सूत्री मांग : बताते चलें कि, कर्मचारी संघ अपने 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर करीब 40 दिनों से सरकार के नीतियों का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों की ग्रेड पे में 2800 रुपये की वृद्धि और अपने गृह जिले में…

Read More

 ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। यह पालना घर उन पुलिसकर्मियों के लिए राहत लेकर आई है, जिन्हें ड्यूटी के दौरान अपने छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर चिंता बनी रहती थी। पालनाघर के शुरू होने से अब वे निश्चिंत होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे। कर्मियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी प्रशासन का उद्देश्य :  जिला पदाधिकारी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बहुप्रतीक्षित पालना घर का लोकार्पण करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि कर्मियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी है। फीता…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर गांधी मैदान, पटना में आयोजित राज्य स्तरीय विविध प्रतियोगिताओं में समस्तीपुर जिले के चयनित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया और जिले का मान बढ़ाया। इस क्रम में उन्होंने मैथ ओलिंपियाड, क्विज प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, मेधा और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। राज्य स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में समस्तीपुर के विद्यार्थियों ने कई महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर यह साबित किया कि जिले की शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रतिभा किसी से कम नहीं है। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। याद रखिए जल है तो कल है। इसलिए  नदियों व जलाशयों में कूड़ा कचरा व पॉलीथिन नहीं फेंकने, जल संरक्षण के लिए निरंतर सामाजिक स्तर पर सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।  जीरो वाटर डे की स्थिति रोकने का संदेश :  गंडक नदी के प्रसाद घाट पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने मंगलवार को उक्त बातें कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी ने युवाओं को जल शून्य दिवस (जीरो वाटर डे) की स्थिति आने से रोकने का संदेश…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। नगर क्षेत्र के समग्र विकास व समस्या रहित आदर्श नगर निगम बनाने केलिए सदैव संघर्षशील समस्तीपुर महापौर अनीता राम ने पिछले दिनों प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग से मिल कर नगर निगम समस्तीपुर के कुछ कठीनाईयों की निदान हेतु ध्यान आकृष्ट कराते हुए समुचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। जल जमाव सबसे बड़ी समस्या : इस सम्बन्ध में प्रधान सचिव को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि, “नगर निगम समस्तीपुर की मुख्य कठीनाईयों में से एक है, जल जमाव। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पंजाबी कॉलोनी, चीनी मिल, मोक्ष…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 भभुआ। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड), भारत सरकार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय आवासीय सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, भभूआ कैमूर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। उद्यमिता के नए अवसर :  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ अमित कुमार ने कहा कि आज के समय में ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता देश की सबसे बड़ी जरूरत है। पारंपरिक ऊर्जा स्रोत सीमित हैं, जबकि सौर ऊर्जा एक स्वच्छ, सस्ती और…

Read More