
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 ओईनी। “हर माता पिता धूमधाम से अपने बेटी का विवाह संपन्न कराना चाहते हैं। हर बेटी भी अपने शादी को लेकर सपने बुनती है। मगर आर्थिक कारणों से उनके सपने अधूरे रह जाते हैं और उन्हें मन को समझाना पड़ता है। मगर अब ऐसा नहीं होगा।” शुक्रवार को ओईनी स्थित चैती दुर्गा स्थान परिसर में आयोजित एक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए टीम शहनाई के संयोजक सुप्रसिद्ध समाजसेवी फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. नीरज मिश्रा ने उक्त बातें कही।
बेटी एक परिवार नहीं समाज की प्रतिष्ठा :
उन्होंने कहा कि, “रिश्ता आप तय करें, शादी संपन्न कराएगी टीम शहनाई।” डॉ. नीरज ने कहा कि, “बेटी अमीर या गरीब नहीं होती। बेटी हमेशा बेटी रही है और सदियों से बेटी एक परिवार नहीं समाज की प्रतिष्ठा रही है। इसे साकार करने की एक कोशिश का नाम है टीम शहनाई।”
टीम शहनाई से जुड़ने का आग्रह :
इस दौरान टीम शहनाई के सह संयोजक मिथिलेश कुमार ने लोगों को टीम शहनाई से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि, “आप सक्षम हैं तो गरीबों के घर धूमधाम से शहनाई बजवाने में मदद करने के लिए जुड़ें, अगर गरीब हैं तो बेटी की शादी संपन्न कराने में सहयोग लेने के लिए जुड़ें। टीम शहनाई दोनों ही सूरत में आपका स्वागत करेगी।”
टीम शहनाई ने किया सम्मान समारोह का आयोजन :
बताते चलें कि, गरीब के बेटियों की धूमधाम से विवाह कराने के लिए प्रसिद्ध असंगठित युवाओं की टोली, ग़रीबों के खुशियों की सहकार टीम शहनाई ने महाकवि विद्यापति की कर्मभूमि ओईनी डीह को, चैती दुर्गा पूजा के बहाने जीवंतता प्रदान करने के लिए पूजा समिति के सदस्यों केलिए सम्मान समारोह का आयोजन किया।
कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित :
इस दौरान उन्होंने समिति के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं यथा, धनंजय कुमार झा, चंदन कुमार झा, कुमार विकास, सचिन जायसवाल, शुभम जायसवाल, राकेश ठाकुर, मोनी पासवान, सुधांशु कुमार, अरुण कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार, देबू राय, अमर कुमार, आदि को शॉल एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया।