
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “मिथिला और मैथिली का केंद्र है समस्तीपुर। यहां के लोग बेहद कर्मठ और मिथिला आंदोलन को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यहां सभी वर्गों में मिथिला, मैथिली और मैथिल के प्रति व्यापक जागरूकता हैं।”
समस्तीपुर से बेगुसराय के बीच होगी मिथिला की राजधानी :
रविवार को शहर के कोर्ट कैम्पस में अधिवक्ता डॉ परमानंद लाभ की अध्यक्षता में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् की जिला स्तरीय विशेष बैठक में मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के संस्थापक डॉ धनाकर ठाकुर ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, भविष्य में जब कभी मिथिला राज्य का स्थापना होगी तो राजधानी समस्तीपुर से बेगुसराय के बीच में स्थापित किया जाएगा।
मिथिला और मैथिली आंदोलन होगा मजबूत :
बैठक में विशिष्ट अतिथि मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक प्रो. पी.के. झा प्रेम ने कहा कि, आगामी जनगणना में हम सभी मिथिलावासी अपने मातृभाषा के रूप में मैथिली लिखें। इससे मिथिला और मैथिली आंदोलन मजबूत होगा।
मिथिला राज्य की स्थापना का मार्ग हो प्रशस्त :
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ लाभ ने सभी मिथिला वासियों से आग्रह किया है कि, हम सभी जाति धर्म से ऊपर उठकर मिथिला के सम्पूर्ण विकास के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् और आदर्श मिथिला पार्टी का सहयोग करें। ताकि मिथिला राज्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो और मिथिला–मैथिल–मैथिली का सम्यक विकास हो सके।
हम निश्चित होंगे कामयाब :
आदर्श मिथिला पार्टी की ओर से समस्तीपुर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे प्रेमजीत झा ने कहा कि, स्थानीय स्तर पर हम मिथिला–मैथिली–मैथिल के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। एक दिन हम निश्चित रूप से कामयाब होंगे।
परिषद और पार्टी के अध्यक्ष मनोनीत :
बैठक के दौरान संगठन के संस्थापक डॉ धनाकर ठाकुर ने परिषद् के समर्पित समाजसेवी अशोक कुमार वर्मा को अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद का जिलाध्यक्ष तथा प्रसिद्ध समाजसेवी अर्जून प्रसाद सिंह को आदर्श मिथिला पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
परिषद का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन मई के अंत तक :
नव मनोनीत अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने इस वर्ष मई के अंत तक परिषद् का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन समस्तीपुर जिला में आयोजित करने का घोषणा की। इस अवसर पर डॉ. आर.के. दिवाकर, राम नारायण पोद्दार, रत्नेश कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।