ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। बुधवार को शहर के जितवारपुर बुल्लेचक स्थित वार्ड संख्या -19 के अंतर्गत दलित बस्ती में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर उनका 78 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन युवा राजद के नगर अध्यक्ष नंदन यादव ने की l समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह बिहार…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 10.06.25 को समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल,दरभंगा, पूर्णियाँ कोर्ट,सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे 218 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम ने कुल 6383 मामलों से ₹.52.47 लाख राजस्व की वसूली की। मंडल रेल मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस अभियान में मंडल के चार ऐसे टीटीई शामिल हैं जिन्होंने अकेले 100 से ज्यादा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। सरायरंजन । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला एवं विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रसलपुर में पौधारोपण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के स्वागत सम्मान एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन की औपचारिक गतिविधियों के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी नें कहा कि वह खुद भी आंगनवाड़ी सेविका रह चुकीं हैं, इसलिए विश्वासपूर्वक कह सकती हूं कि यह प्रशिक्षण आपके लिए आवश्यक है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बुधवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की 78 वीं जन्मदिन बेहद हर्ष व उल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर 78 पौंड का केक काटा गया तथा फल व मिठाई वितरित किया गया। मौके पर जामुन तथा लीची का पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, एवं संचालन जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजद जिला उपाध्यक्ष ललन यादव ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । विकसित कृषि संकल्प अभियान के 14वें दिन बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली की दो टीमों ने 6 पंचायतों का भ्रमण किया। जिसमें इंजीनियर विनीता कश्यप के नेतृत्व वाली टीम वन ने कल्याणपुर के खरसंद पूर्वी, सिमरिया भिंडी एवं पुरुषोत्तमपुर पंचायत में किसानों संग संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र से सुमित कुमार सिंह डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से डॉक्टर महेश कुमार डॉक्टर अब्बास अहमद एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूसा क्षेत्र से डॉक्टर सतीश नायक मौजूद रहे। डाॅ धीरू कुमार तिवारी के नेतृत्व वाली टीम टू ने पटोरी…
ओइनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । चाहे सत्ता कितना भी निरंकुश क्यों न हो, जनकवि नागार्जुन हमें जन सारोकार से जुड़े सवालों को सत्ता के आंखों में आंख डाल कर पूछने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी के इमरजेंसी के खिलाफ खुलकर लिखा। आज तो लिखने, बोलने यहां तक कि सवाल करने पर भी पाबंदी है। माहौल ऐसा है कि यदि आज नागार्जुन होते तो या तो उनकी हत्या कर दी जाती या जेल में बंद होते। जनकवि नागार्जुन के 114वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित नागार्जुन के साहित्य की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। वैकल्पिक उर्जा के क्षेत्र में सौर पट्टिका प्राकृतिक एवं अक्षय उर्जा का साधन सूर्य के प्रकाश से बिजली उत्पादन करने वाला संयंत्र है। जिससे उत्पादित बिजली बेहद सस्ती होती है। शहर के माधुरी चौक स्थित डी.एस. कॉलोनी निवासी डॉ विजय कुमार विमल के आवास पर सोलर सिस्टम के उद्घाटन के अवसर पर सेल्को के स्थानीय प्रबंधक यशवंत कुमार ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सेल्को सोलर लाइट प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। बताते चलें कि मंगलवार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अगले पांच दिनों में पूरवा हवा के साथ तापमान बढने से मौसम का मिजाज तल्ख रहने वाला है। हलांकि अगले दो दिनो में कहीं कहीं गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 15 जून, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में ज्यादातर दिनों में आसमान में हलके बादल तथा आमतौर पर मौसम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । एक बार फिर राजद नेत्री रोमा भारती पर कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया और वे लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निवार्चित हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को शहर के कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर राजद जिलाध्यक्ष का चुनाव बेहद शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो गया। राजद जिलाध्यक्ष के चुनाव केलिए जिला सहायक निर्वाची पदाधिकारी मो बदरे आलम बदर की अध्यक्षता मेंएक बैठक आयोजित की गई। जिसका संचालन जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी ने किया। इस अवसर सर्वप्रथम स्थानीय विधायक सह बिहार विधान…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ताजपुर। अभी हाल ही संपन्न हुए आईपीएल 2025 में क्रिकेट की नयी सनसनी क्रिकेट का नन्हा सितारा समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी संजीव सूर्यवंशी के 14 वर्षीय पुत्र वैभव सूर्यवंशी की विश्व रेकॉर्ड पारी और शानदार प्रदर्शन से कुछ ही पारी में बनाए गए 252 रनों को यादगार बनाने केलिए ताजपुर की द एलिट सोसायटी के द्वारा आज 252 पेड़ लगाए गए, जिसमें उसके द्वारा लगाए गए 24 छक्के के लिए 24 आम के बड़े पेड़ शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी के घर के निकट स्थित मोतीपुर ठाकुरवाड़ी परिसर में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर…