ओईनी न्यूज नेटवर्क। मोहनपुर । विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर गुरूवार को जिला गंगा समिति एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा पर्यावरण और नदियों के संरक्षण को लेकर मोहनपुर स्थित रसलपुर गंगा घाट पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व करते हुए जिला परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार ने गंगा दशहारा पर गंगा स्नान केलिए जुटे श्रद्धालुओं को पर्यावरण और नदियों को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलायी और विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के थीम प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना को ध्यान रखते हुए गंगा दशहरा के उपलक्ष्य पर गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं के बीच कपड़े के…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । धरती हमारी मां के समान है और आज यह मां प्रदूषण, वृक्षों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से घायल है। धरती को मांता और पकृति को अपना कहने की नहीं समझने और महसूस करने की जरूरत है। जब तक हम धरती और प्रकृति से भावनात्मक जुडाव महसूस नहीं करेंगे तब तक इसमें सुधार की कोई उम्मीद नहीं है। श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक डाॅ मनोज कुमार सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पर्यावरण जागरूकता साईकिल रैली एवं पौधा वितरण कार्यक्रम के अवसर पर उक्त बातें कही। उन्होंने कहा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बच्चे और पौधे में एक सबसे बड़ी समानता है कि दोनो को पहले पूरी सावधानी से देखभाल करने की जरूरत होती है। समुचित देखभाल के बिना पौधे बेतरतीब पेड़ बन जाते हैं उसी तरह बच्चे भी देखभाल के अभाव में बेतरतीब जीवन जीते हैं। केशवचंन्द ज्ञान निकेतन की स्थापना विश्व पर्यावरण दिवस के दिन करने का एक उद्देश्य समाज को यह संदेश देना भी था। केशवचन्द के निदेशक शशिकांत तिवारी ने विद्यालय के स्थापना दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस के संयुक्त अवसर पर अपने संबोधन के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बच्चे और…
समस्तीपुर । सांसे हो रही हैं कम आओ पेड लगायें हम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पौधे हमें ऑक्सीजन देते है जो जीवन के लिए आवश्यक है और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके हवा को शुद्ध करते हैं। पेड़ मिट्टी के कटाव को रोकते है, जल संरक्षण में मदद करते हैं। इसलिए सिर्फ पृथ्वी की रक्षा के लिए नहीं बल्कि जीवन की रक्षा केलिए भी पौधे जरूरी है। चेतना सामाजिक संस्था एवं ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ईडेन पब्लिक स्कूल के प्रांगन में विश्व पर्यावरण दिवस एवं सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी…
पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दो वर्षों से विश्वविद्यालय में सभी छात्रों के लिए एक पेड़ लगाना अनिवार्य है और वे जियो टैगिंग कर उस पेड़ की देखभाल भी करते हैं। उन्होंने ने कहा कि इस बार के विश्व पर्यावरण दिवस का थीम है प्लास्टिक मुक्त धरती। इसको लेकर हम सबको मिलकर शपथ लेना चाहिए कि हम प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग नहीं करेंगे। प्लास्टिक की थैलियों के कारण कैंसर हो…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ललन प्रसाद यादव। बिथान । बिहार सरकार के ‘जल-जीवन-हरियाली’ योजना के तहत मनरेगा योजना के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र के उजान पंचायत स्थित पचरूखी गाँव में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने स्वयं वृक्षारोपण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने पर्यावरण संकट, जलवायु परिवर्तन की गंभीरता तथा वृक्षों की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। बुधवार क़ो राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने जिले के वारिसनगर एवं मोरवा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों मे बैठक कर पार्टी द्वारा क्लब मैदान कंपनी बाग मुजफ्फरपुर मे आहूत संवैधानिक अधिकार, परिसिमन सुधार महारैली मे अधिक से अधिक भागीदारी हेतु अपील की। बैठक क़ो सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि हमारे नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आह्वान किया है कि 2026 मे परिसिमन होना है जिसमे अन्य राज्यों के तरह जनसंख्या के आधार पर विधानसभा एवं लोक सभा क्षेत्रों मे इजाफा कर बिहार वासियों क़ो…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । शहर के धर्मपुर में प्रखंड राजद अध्यक्ष तथा नगर राजद अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मो अरमान सदरी एवं सह निर्वाची पदाधिकारी नंदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संतोष कुमार यादव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं दूसरी ओर नगर निर्वाची पदाधिकारी सत्यविन्द पासवान एवं सह निर्वाची पदाधिकारी अशोक साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव निर्विरोध समस्तीपुर निर्वाचित हुए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने दोनों नव निर्वाचित अध्यक्षों को बधाई व शुभकामनायें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग महेश्वर हजारी ने बुधवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूसा के हरपुर पंचायत में बीते दिन हुई अगलगी की घटना में अपना सबकुछ गंवा बैठे पीड़ितों के बीच सहायता राशि का चेक वितरित किया। इस दौरान उन्होंने पीडितों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए हरपुर के श्याम किशोर पंडित को चार बकरियां एवं एक गाय के जलने के कारण 53000 का मुआवजे का चेक प्रदान किया। वहीं अगलगी के शिकार मोहम्मदपुर क्वारी के अकलू सहनी को 12000 का चेक दिया गया। इसके अलावा श्री हजारी ने चार लाभूको को वासगीत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । राजद ने पटना मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पीटल प्रशासन की असंवेदनशीलता और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण दलित नाबालिग बच्ची की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के लिए सरकार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जिम्मेदार ठहराते हुए आडे हाथों लिया है। एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए राजद के जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि महाजंगल राज का माहौल है, लूट, बेटियों के साथ दरिंदगी, हत्या तो आम बात हो गई है। मुजफ्फरपुर में हुई दलित नाबालिग बालिका के साथ हैवानियत की घटना बेहद शर्मनाक है और उपर से पीएमसीएच पटना…