ताजपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संवैधानिक अधिकार, परिसिमन सुधार महारैली प्रचार रथ सोमवार को ताजपुर पहुँचने पर जिलाध्यक्ष विनोद चैधरी निषाद की अध्यक्षता मे हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा का सन्देश को हर गली मोहल्ला मे पहुँचाने के लिए पुरे जोश और उत्साह के साथ विदा किया। प्रचार रथ के साथ चल रहे प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी प्रशांत कुमार पंकज ने कहा कि हमारे नेता सह सांसद के सन्देश को जन जन तक पहुँचाना ही हम सभी का कर्तव्य है। जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हमारे राष्ट्रीय…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। विभूतिपुर । छात्र नेता विवेक विराट के नेतृत्व में डीबीकेएन काॅलेज परिसर में पांच दिनों से चल रहे एनएसयूआई के अनिश्चितकालीन कालीन आंदोलन को बड़ी जीत मिली है। जिसके मुताबिक सीओ, बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद उनकी मांगों पर कार्रवाई करने का आशवासन दिया गया है। इस क्रम में मिली जानकारी के अनुसार आंदोलन को समाप्त कराने केलिए रोसडा एसडीओ ने बीडीओ एवं सीओ विभूतिपुर को छात्र नेताओं से बात करने भेजा। दोनो पदाधिकारियों के पहल पर प्राचार्य राकेश रंजन और एनएसयूआई छात्र प्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। जिसमें छात्रा नेताओं की मांग के अनुरूप उन्हें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में दलित नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी पूर्ण रेप और फिर ईलाज में लापरवाही बेहद शर्मनाक है। अगर समय पर ईलाज होता तो पीड़ित की जान बचाई जा सकती थी, लेकिन बिहार की भाजपा-जदयू की डबल इंजन की सरकार ने बेटियों की सुरक्षा तो दूर जीवन रक्षा में भी घोर लापरवाही बरती। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक ऐपवा चुप नहीं बैठेगी। दोषियों एवं लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कारवाई होनी चाहिए। उक्त बातें ऐपवा जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । सोमवार को वरीय तकनीकी निदेशक-सह-राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी बिहार, अजय कुमार पाठक ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, समस्तीपुर कार्यालय का निरीक्षण किया। आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनजर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, समस्तीपुर कार्यालय की तैयारियों को परखने की कवायद के तहत उक्त निरीक्षण के क्रम में श्री पाठक ने जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा से भी मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, समस्तीपुर कार्यालय के तकनीकी सहयोग से संचालित विभिन्न आईसीटी प्रोजेक्ट एवं आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 से संबंधित कार्यों के प्रगति पर चर्चा की। जिलाधिकारी, समस्तीपुर एवं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। दलितों और महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध इस बात का प्रमाण हैं कि बिहार में कानून नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है — न तो वे जनता को सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को संभाल पा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने मुजफ्फरपुर में एक दलित बच्ची के साथ हुए जघन्य बलात्कार एवं निर्मम हत्या की घटना के खिलाफ, तथा बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विफल स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । पिछले दिनों शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय प्रांत संयोजकों की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें देश के 40 प्रांतों से लगभग 170 से अधिक संयोजक, सह संयोजक और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में कुछ नये दायित्वधारकों की घोषणा हुई जिसमें लंगट सिंह कॉलेज के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजेश्वर कुमार, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, के राष्ट्रीय सह संयोजक बनाए गए हैं। वहीं जाने- माने शिक्षाविद पूर्व कुलपति प्रो के.सी. सिन्हा, को दक्षिण बिहार प्रांत का संरक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार श्री कृष्ण सिंह महिला महाविद्यालय, मोतिहारी के प्राचार्य प्रो पंकज कुमार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। वारिसनगर । प्रखंड क्षेत्र के नागरबस्ती गांव में नाबार्ड संपोषित तथा अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिला विकास समिति के सदस्यों के बीच फलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर संजय कुमार ने फलेरिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा जिसे फलेरिया हो चुका है, वे एमएमडीपी किट के लगातार उपयोग से रोका जा सकता है। साथ ही कहा कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाकर सरकार की पेंशन योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फलेरिया से बचाव हेतु जब घर-घर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । आदर्श मिथिला पार्टी के कोर कमेटी की विशेष बैठक हरपुर एलौथ स्थित प्रेम जीत झा के आवास पर पार्टी के अध्यक्ष उमेश भारती की अध्यक्षता में तथा अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद सह आदर्श मिथिला पार्टी के संस्थापक डॉ धनाकर ठाकुर की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मिथिला क्षेत्र में चुनाव लडने और मजबूत चुनौती पेश करने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में ग्यारह चुनाव क्षेत्र से संभावित उम्मीदवारों की घोषणा भी की गई। जिसमें मधुबनी जिले के खजौली से रत्नेश्वर झा, हरलाखी से गौड़ी शरण झा, समस्तीपुर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी। चुनाव की आहट पाते ही क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों का दर्द छलकने लगा है। लोग समस्याओं को लेकर मुखर होने लगे हैं। इसी कड़ी में पूसा प्रखंड स्थित खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन से पूरब की ओर मिथिलांचल को वैशाली व पटना से जोड़ने वाले पूसा-ताजपुर-महुआ-पटना पथ पर अवस्थित समपार संख्या 66 एसपीएल के अक्सर बंद रहने का दर्द छलक उठा है। यह एक बड़ी और पुरानी समस्या है, जिससे क्षेत्र के लोग वर्षों से त्रस्त हैं। यह फाटक हर दसवें पंद्रहवें मिनट पर 15 से 20 मिनट, कभी कभी 30-30 मिनट तक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। दुनिया के सभी क्षेत्रों में आये दिन नये शोध हो रहे हैं, शिक्षा जगत भी इससे अछूता नहीं है। नवाचार के माध्यम से शिक्षा जगत में भी नित नवीन प्रयोग हो रहे हैं जिसके सुखद परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं। इसलिए गुणवत्तापूर्ण सर्वांगीन शिक्षा केलिए शिक्षक को भी नये प्रयोगों की अद्यतन जानकारी रखनी चाहिए। सोशल मीडिया और मोबाइल के इस दौर में शिक्षक को अभिभावक और बच्चों से एक कदम आगे रहने की आवश्यकता है, जो बेशक एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। शहर के धर्मपुर स्थित केशवचन्द ज्ञान निकेतन में आयोजित नई शिक्षा नीति 2020…