
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
विभूतिपुर । छात्र नेता विवेक विराट के नेतृत्व में डीबीकेएन काॅलेज परिसर में पांच दिनों से चल रहे एनएसयूआई के अनिश्चितकालीन कालीन आंदोलन को बड़ी जीत मिली है। जिसके मुताबिक सीओ, बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद उनकी मांगों पर कार्रवाई करने का आशवासन दिया गया है।
इस क्रम में मिली जानकारी के अनुसार आंदोलन को समाप्त कराने केलिए रोसडा एसडीओ ने बीडीओ एवं सीओ विभूतिपुर को छात्र नेताओं से बात करने भेजा। दोनो पदाधिकारियों के पहल पर प्राचार्य राकेश रंजन और एनएसयूआई छात्र प्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई।
जिसमें छात्रा नेताओं की मांग के अनुरूप उन्हें लिखित रूप से यूनिवर्सिटी और काॅलेज प्रशासन ने आश्वसन दिया कि काॅलेज में पांच विषय की पढ़ाई शुरू की जायेगी। पीजी की पढ़ाई, प्रोफेसर की नियुक्ति, कैंपस की सफाई, गार्ड की नियुक्ति और सीसी कैमरा लगाने यहित सभी मुद्दों के यथासंभव शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। यह भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ बहुत बड़ी जीत है। यदि 15 दिनों के अंदर यदि हमारी सभी मांगे पुरी नहीं होती है तो एनएसयूआई यूनिवर्सिटी में घेरा- डालो, डेरा-डालो आंदोलन करेगी।
एनएसयूआई के वरिष्ठ छात्र नेता पूर्व जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु ने बताया कि एनएसयूआई कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता, प्रशासनिक पारदर्शिता, और छात्र हितों के हनन के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रहेगी। बीएचयू एनएसयूआई महासचिव अमन कुमार ने बताया कि हम गांधी अम्बेडकर के राह पर चलने वाले हैं, जहां जहां तानाशाही होगी, वहां वहां एनएसयूआई हक की लड़ाई लड़ेगी।
मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रितेश चैधरी ने 5 दिनों के संघर्ष के एनएसयूआई टीम को बधाई दिया और बोला जहाँ भी हमारी जरुरी होगी वहा मेरा मदद मिलेगी।
मौकै पर एनएसयूआई छात्र नेता गौरव चैहान, ललन यादव, सुजीत कुमार, शमसूल आलम, केशव, मंजय, मंजीत, अभिषेक, पंकज, संजीत, अजीत, राजा, अमरजीत, सोनू, आशिक, प्रिंस, रितिक, मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने संघर्ष में जीत मिलने पर छात्र नेताओं को बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रदीप कुशवाहा, नीतिश कुमार, अमर कुमार, राकेश कुमार थे।